विज्ञापन
This Article is From Jul 19, 2020

केंद्रीय मंत्री ने शेयर किया कांग्रेस विधायकों का VIDEO, बोले- होटल में पैर पसार कर 'लगान' देख रही गहलोत सरकार

मोदी सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता अर्जुन राम मेघवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य की जनता त्रस्त है और कांग्रेस सरकार मस्त है. उन्होंने फिल्म का एक वीडियो भी शेयर किया है. 

केंद्रीय मंत्री ने शेयर किया कांग्रेस विधायकों का VIDEO, बोले- होटल में पैर पसार कर 'लगान' देख रही गहलोत सरकार
केंद्रीय मंत्री का कांग्रेस विधायकों पर निशाना
नई दिल्ली:

राजस्थान कांग्रेस में मचे घमासान में अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) भी कूद पड़ी है. कांग्रेस ने सरकार बचाने के लिए अपने विधायकों को जयपुर के एक होटल में ठहराया है ताकि विधायकों की टूट-फूट को रोका जा सके. होटल में विधायक समय बिताने के लिए योग, कुकिंग क्लास, गेम और फिल्मों का सहारा ले रहे हैं. इस दौरान, कांग्रेस विधायकों फिल्म देखी. इसी को लेकर मोदी सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता अर्जुन राम मेघवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य की जनता त्रस्त है और कांग्रेस सरकार मस्त है. उन्होंने फिल्म का एक वीडियो भी शेयर किया है. 
  
संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने रविवार को एक वीडियो शेयर करके ट्वीट में लिखा- "प्रदेशवासी त्रस्त- कांग्रेस सरकार मस्त. इस कोरोना काल मे प्रदेशवासी बिजली बिल की बढ़ी दरों से दुखी हैं, क़ानून व्यवस्था पूर्णत लाचार हो चुकी है, गहलोत सरकार पांच सितारा होटल में पैर पसार कर "लगान"फ़िल्म देख रही है! जनता अब कांग्रेस का असली चेहरा देख चुकी है."

केंद्रीय मंत्री की ओर से शेयर किए गए वीडियो में एक होटल में पर्दे पर फिल्म का सीन चल रहा है और सामने की ओर लोग सोफे पर बैठकर फिल्म का आनंद ले रहे हैं. राजसमंद से सांसद दीया कुमारी ने यह ट्वीट किया है, जिसे केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने शेयर किया है.  

इससे, पहले राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी कांग्रेस पर हमला किया था. यह दु्भाग्यपू्र्ण है कि राजस्थान की जनता को कांग्रेस की अंदरुनी कलह की कीमत चुकानी पड़ रही है. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने  #RajasthanFirst के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए कुछ प्वाइंट्स में अपनी बात रखी. 

उन्होंने लिखा, "ऐसे समय में जब राज्य में कोरोनावायरस के चलते 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और इस संक्रमण के कारण बीमार लोगों की संख्या 28500 के पार पहुंच गई है. ऐसे समय में जब किसानों की खेती पर टिड्डियों की हमला हो रहा है. ऐसे समय में जब राज्य में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार चरम पर है. ऐसे समय में जब राज्य में बिजली का भीषण संकट देखने को मिल रहा है. अभी तो मैंने कुछ ही समस्याओं को गिनाए हैं जिनका राजस्थान की जनता सामना कर रही है. इसमें बीजेपी को बीच में खींचना और बीजेपी नेताओं पर कीचड़ उछालने का कोई मतलब नहीं है." 

वीडियो: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, "सरकारी खर्च में हो कटौती"

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Crisis, Congress, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com