विज्ञापन
This Article is From Dec 28, 2022

राजस्थान का चूरू -0.5 डिग्री सेल्सियस पर जमा, शीत लहर की चेतावनी जारी

गर्मियों में चूरू का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक जाता है, जबकि सर्दी के आते ही पारा शून्य से नीचे चला जाता है.मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में पारा और गिरने व शीतलहर की चेतावनी दी है.

राजस्थान का चूरू -0.5 डिग्री सेल्सियस पर जमा, शीत लहर की चेतावनी जारी
राजस्थान के चूरू में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया.

समूचा उत्तर भारतीय क्षेत्र मंगलवार को भी कड़ाके की ठंड की चपेट में रहा. राजस्थान के चूरू में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया. चुरू में मंगलवार को न्यूनतम तापमान -0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह इस सर्दी का सबसे ठंडा दिन रहा.

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को चूरू में दिन का अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा. चूरू की भूमि बर्फ से ढकी हुई थी, क्योंकि पारा शून्य से नीचे चला गया था. ठंड से बचने के लिए स्थानीय लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा. प्रकृति ने राजस्थान के इस अनोखे शहर को अपनी अलग पहचान दी है.

गर्मियों में चूरू का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक जाता है, जबकि सर्दी के आते ही पारा शून्य से नीचे चला जाता है.मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में पारा और गिरने व शीतलहर की चेतावनी दी है.

यह भी पढ़ें-

2022 में सबसे बड़ी सुर्खियां बनी ये हस्तियां - देखें PHOTOS...
Exclusive: कोविड-19 की बूस्टर डोज ले चुके लोग नहीं ले सकेंगे नेजल वैक्सीन
UP में 'भारत जोड़ो यात्रा' से दूर रहेंगी विपक्षी पार्टियां, कश्मीर में 3 पूर्व मुख्यमंत्री होंगे मार्च में शामिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Churu In Rajasthan, Churu Freezes At -0.5 Degree, Weather Condition, Weather Forecast By IMD
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com