विज्ञापन
This Article is From Oct 13, 2024

राजस्थान की सड़क पर दिखी 'द बर्निंग कार' लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

जयपुर के सोडाला एलिवेटेड रोड पर शनिवार दोपहर एक कार में अचानक से आग लग गई. देखते ही देखते कार पूरी तरह से आग का गोला बन गई. मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाया जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

राजस्थान की सड़क पर दिखी 'द बर्निंग कार' लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो
सड़क में जलती हुई कार को देख डरे लोग, वीडियो वायरल
जयपुर:

राजस्थान के जयपुर के सोडाला एलिवेटेड रोड पर शनिवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया. जब एक चलती कार में अचानक से आग गई. आग लगने के बाद भी कार सड़क पर दौड़ती रही. ये खौफनाक मंजर देख सड़क पर मौजूद लोग डर गए और देखते ही देखते अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जलती हुई कार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

दरअसल एसयूवी में अचानक से आग लग गई. कार चालक कुछ समझ पाता उससे पहले आग पूरी गाड़ी में फैल चुकी थी.  जानकारी के अनुसार कार के मालिक का नाम मुकेश गोस्वामी हैं, जो कि अलवर का रहने वाला है. हादसे के समय कार को मुकेश गोस्वामी का दोस्त जीतेंद्र जांगिड़ चला रहा था. जब जीतेंद्र जांगिड़ को कार में लगे ब्लोअर से धुआं निकलता हुआ महसूस हुआ तो उसने कार रोकी और उसे चेक किया. लेकिन अचानक कार में आग लग गई.

आग की वजह से हैंड ब्रेक खींचने के बावजूद कार अपने आप ही सड़क पर लुढ़कने लगी. जिससे सड़क पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. आखिरकार कार एलिवेटेड रोड पर ढलान पर आकर रुकी. वहां मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी. जिसके बाद फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. इस दौरान सड़क पर लंबा ट्रैफिक जाम भी लग गया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Car Caught Fire, Car Caught Fire, Rajasthan Video, Rajasthan Car Burning Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com