राजस्थान के बीकानेर में बुधवार रात बड़ा हादसा हो गया. एक ट्रक ट्रेलर कार के ऊपर पलट गया. जिसकी वजह से सभी कार सवार ट्रेलर के नीचे दब गए. इस हादसे में 6 लोगों की मौत (Bikaner Accident) हो गई. यह हादसा पलाना-देशनोक पुल पर हुआ.यहां पर एक ट्रोला कार के ऊपर पलट गया. इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत ट्रोले को खाली करवाया और नीचे दबी हुई कार को हटवाकर दबे हुए लोगों को बाहर निकाला. इस हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया.
बीकानेर में सड़क हादसा, 6 की मौत
उपखंड अधिकारी कविता गोदारा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि देशनोक के पास हुई एक दुर्घटना में कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
#WATCH राजस्थान: बीकानेर में ट्रक ट्रेलर के कार पर पलटने से 6 लोगों की मृत्यु हो गई है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 19, 2025
उपखंड अधिकारी कविता गोदारा ने कहा, "देशनोक के पास एक दुर्घटना हुई है। घटना में एक कार में सवार 6 लोगों की मृत्यु हो गई है..." pic.twitter.com/1PY24S35xE
वहीं बीकानेर रेंज के IG ओम प्रकाश पासवान ने भी हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि देशनोक के पास एक गाड़ी पर ट्रोला गिरने की वजह से एक दुर्घटना हुई है. घटना की जांच की जा रही है. इसमें 6 लोगों की मौत हो गई.
#WATCH राजस्थान: बीकानेर रेंज के IG ओम प्रकाश पासवान ने कहा, "देशनोक के पास एक गाड़ी पर ट्रोला गिरने के कारण एक दुर्घटना हुई है। घटना की जांच की जा रही है। इसमें 6 लोगों की मृत्यु हो गई है..." https://t.co/Ji4QUeavml pic.twitter.com/0RVe0F3x5I
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 19, 2025
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं