विज्ञापन
This Article is From Nov 16, 2023

"राजस्थान में कांग्रेस को सत्ता से हटाना जरूरी...", बीजेपी का घोषणापत्र जारी करते हुए बोले जेपी नड्डा

जेपी नड्डा ने आगे कहा कि बीजेपी का घोषणापत्र हमारे लिए रोड मैप है. बीजेपी ने जो नहीं कहा था वो भी करके दिखाया है.

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जारी किया राजस्थान चुनाव के लिए मेनिफेस्टो
  • जेपी नड्डा ने राजस्थान चुनाव को लेकर जारी किया पार्टी का घोषणापत्र
  • जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
  • नड्डा ने कहा - राजस्थान में कानून व्यवस्था की दयनीय है स्थिति
जयपुर:

राजस्थान विधानचुनाव (Rajasthan Assembly Elections 2023) को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने गुरुवार को अपना घोषणापत्र जारी किया. इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे. इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमने अपना मेनिफेस्टो एक करोड़ से ज्यादा लोगों से सुझाव लेने के बाद तैयार किया है. आज अगर राजस्थान में भ्रष्टाचार के मामले में कोई पार्टी सबसे आगे है तो वो कांग्रेस है. राजस्थान में आज पिछड़ों और अनुसूचित जाति पर अत्याचार हो रहे हैं. बात अगर महिलाओं के साथ होने वाले अपराध की करें तो राजस्थान इसमें भी दूसरों राज्यों की तुलना में सबसे आगे हैं. इतना ही नहीं राजस्थान में रिकॉर्ड तोड़ पेपर लीक के मामले भी सामने आए हैं. 

घोषणापत्र सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर

जेपी नड्डा ने आगे कहा कि बीजेपी का घोषणापत्र हमारे लिए रोड मैप है. बीजेपी ने जो नहीं कहा था वो भी करके दिखाया है. आज राजस्थान में जैसे हालात हैं उसे देखते हुए ये बेहद जरूरी है कि कांग्रेस की सरकार को यहां बदला जाए. आज यहां की महिलाओं, युवाओं और किसानों ने कांग्रेस का तिरस्कार कर दिया है. ऐसा इसलिए भी है क्योंकि कांग्रेस की पहचान भ्रष्टाचार से होती है. बीजेपी का घोषणा पत्र सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर आधारित है. 

उन्होंने कहा कि राजस्थान को केंद्र सरकार ने भरपूर मदद दी है. खास तौर पर अगर ढांचागत विकास की बात करें तो केंद्र ने राजस्थान में जबरदस्त काम किया है. बीते 9 साल की अगर बात करें तो केंद्र की वजह से राज्य में 23 नए मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं. 

महिला डेस्क खोलने का भी किया वादा

BJP ने अपने घोषणापत्र में हर ज़िले में महिला थाना, हर थाने में महिला डेस्क खोलने का वादा किया. साथ ही केजी से पीजी तक लड़कियों की मुफ़्त शिक्षा की भी बात की. वहीं, उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को हर सिलिंडर पर 450 रुपए की सब्सिडी देने का वादा भी किया. BJP ने सोशल मीडिया सहित कई अन्य माध्यमों से लोगों से सुझाव मांगे थे. 

SIT गठित करेंगे

 जेपी नड्डा ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि राजस्थान में अगर हमारी सरकार बनी तो परीक्षापत्र लीक व अन्य घोटालों की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करेंगे. राजस्थान में कांग्रेस पार्टी के पिछले पांच साल के कार्यकाल की आलोचना करते हुए नड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार में राजस्थान की बहन-बेटियों व माताओं का अपमान परीक्षा पत्र लीक, गरीब व पिछ़ड़ों पर अत्याचार व किसानों का तिरस्कार हुआ हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Assembly Elections 2023, AssemblyElections2023, BJP Manifesto 2023, JP Nadda
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com