भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (MP Rajyavardhan Singh Rathore) को उस समय काले झंडे दिखाए गए जब उन्होंने और उनके समर्थकों ने झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार शुरू किया. राठौड़ को काले झंडे दिखाने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है. राठौड़ को कल जोबनेर में पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत के समर्थकों ने काले झंडे दिखाए और 'कर्नल कहना मान ले, बोरिया बिस्तर बांध ले ''और 'झोटवाड़ा में एक ही नाम, राजपाल, राजपाल” के नारे लगाए. राठौड़ ने प्रदर्शनकारियों को मिठाई खिलाकर शांत करने की कोशिश की लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने और उनके खिलाफ नारे लगाते रहे.
पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत ने झोटवाड़ा विधानसभा सीट से विधायक थे और 2018 के विधानसभा चुनाव में हार गए थे. वह पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सरकार में कैबिनेट मंत्री थे.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं. भाजपा ने कुल 200 विधानसभा सीटों में से अब तक 41 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. पार्टी ने झोटवाड़ा विधानसभा सीट से जयपुर ग्रामीण से सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को चुनाव मैदान में उतारा है.
राठौड़ ने यहां वैशाली नगर इलाके में झारखंड महादेव मंदिर से अपने अभियान की शुरुआत करते हुए लोगों को उनकी सेवा करने का आश्वासन दिया.
राठौड़ ने अपना चुनावी प्रचार अभियान शुरू करने के बाद संवाददाताओं से कहा, 'मैं अपनी आखिरी सांस तक निर्वाचन क्षेत्र की सेवा करूंगा. यह एक सेना अधिकारी, एक ओलंपियन और प्रधानमंत्री (नरेन्द्र) मोदी की टीम के एक सदस्य की प्रतिज्ञा है. राजस्थान मेरी मातृभूमि है और अब यह मेरी कर्मभूमि भी है.'
राठौड़ द्वारा अपना चुनाव अभियान शुरू करने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) लोकेश शर्मा ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा, “इतनी बड़ी बड़ी बातें करने के बजाय, सांसद से विधायक प्रत्याशी बने राज्यवर्धन राठौड़ को अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच रखना चाहिए था. झोटवाड़ा कोई विदेश में नहीं है, इनके ही संसदीय क्षेत्र का भाग है. राठौड़ जी ने क्या किया क्षेत्र के लिए इतने साल, कहां है वो अमृत काल ? और पांच साल पहले आपकी ही पार्टी के विधायक यहां से थे.”
ये भी पढ़ें :
* ‘लाल डायरी' की साजिश BJP मुख्यालय में रची गई थी : अशोक गहलोत
* वसुंधरा राजे की CM गहलोत संग तस्वीर वायरल, राजस्थान चुनाव से पहले निकाले जा रहे कई मायने
* "वन नेशन, वन इलेक्शन पर विपक्ष से सलाह नहीं लेना शक पैदा करता है" : NDTV राजस्थान के लॉन्च पर CM अशोक गहलोत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं