विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2025

हनीमून के लिए निकल रहे राजा रघुवंशी का एक और वीडियो आया सामने

ये वीडियो हनीमून पे जाने से पहले का बताया जा रहा है. इस वीडियो में राजा एक स्कूटी पर बैठकर जाते दिख रहे हैं.

राजा रघुवंशी का एक और वीडियो आया सामने
इंदौर:

राजा राघुवंशी हत्याकांड मामले शिलॉन्ग पुलिस की जांच अभी जारी है. इस मामले हर बीतते दिन के साथ आरोपी सोनम और उसके साथी कई बड़े खुलासे कर रहे हैं. इन सब के बीच राजा रघुवंशी का एक नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में राजा रघुवंशी अपने घर से बाहर निकलते दिख रहे हैं. राजा रघुवंशी जब इंदौर के अपने घर से निकला था, तब का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इस वीडियो में राजा के हाथ में वही सफेद रंग का बैग दिखाई दे रहा है, जो कि शिलॉन्‍ग में जब होटल में सोनम के साथ गया था.

Latest and Breaking News on NDTV

यहां राजा और सोनम को बुकिंग फुल होने के कारण यहां रूम नहीं मिला था. तब स्कूटी पर यह बैग भी दिखा था, जब राजा, सोनम के साथ था.आपको बता दें कि बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की कड़ियां जोड़ने के लिए मेघालय पुलिस का एक दल मंगलवार को इंदौर में एक फ्लैट में पहुंचा जिसमें इस वारदात के बाद मुख्य आरोपी सोनम के कुछ दिन तक छिपने का संदेह है. मध्यप्रदेश पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया कि मेघालय पुलिस का एक दल शहर के देवास नाका क्षेत्र के एक फ्लैट में पहुंचा और इसमें जांच की. हमें सूचना मिली है कि मेघालय में राजा रघुवंशी की हत्या किए जाने के बाद उनकी पत्नी सोनम फरार रहने के दौरान इस फ्लैट में कुछ दिन तक छिपी थी. वह बाद में उत्तर प्रदेश चली गई थी जहां से उसे गिरफ्तार किया गया था.

उन्होंने संकेत दिया कि मेघालय पुलिस का दल जांच के लिए आरोपियों के इंदौर स्थित घरों में भी पहुंच सकता है.मेघालय पुलिस का दल मंगलवार रात राजा रघुवंशी के सहकार नगर स्थित घर पहुंचा और उनके परिजनों के बयान दर्ज किए.राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि मेघालय पुलिस का तीन सदस्यीय दल हमारे घर करीब आधे घंटे तक रहा.दल ने हमसे सोनम के बर्ताव के बारे में सवाल किए. हमसे यह भी पूछा गया कि शादी के बाद सोनम हमारे घर कितने दिन रुकी थी.

आपको बता दें कि राजा रघुवंशी, मेघालय में हनीमून के दौरान 23 मई को लापता हो गए थे और उनका क्षत-विक्षत शव पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र (जिसे चेरापूंजी भी कहा जाता है) में एक झरने के पास गहरी खाई में दो जून को मिला था.सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में पुलिस के सामने आठ जून को देर रात आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि कुशवाह समेत चार आरोपियों को मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raja Raghuvanshi Murder Case, Raja Raghuvanshi, Sonam Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com