विज्ञापन
This Article is From Jun 12, 2025

4 खातों से लाखों का ट्रांजेक्शन, कौन है जितेंद्र रघुवंशी? सोनम के बॉयफ्रेंड राज से क्या है कनेक्शन

जितेंद्र रघुवंशी का कनेक्शन सीधे सोनम के प्रेमी राज कुशवाहा (Sonam Raghuvanshi) से है. कहा जा रहा है कि दोनों मिलकर हवाले का धंधा चलाते थे और यही नहीं पुलिस को जितेंद्र के नाम पर चार बैंक अकाउंट मिले हैं.

राजा रघुवंशी केस में हवाला कनेक्शन आया सामने.
नई दिल्ली:

राजा रघुवंशी हत्याकांड... ये कहानी अब सिर्फ एक मर्डर केस नहीं रही. ये एक जाल है – धोखे, पैसों और हवाला कारोबार का. राजा रघुवंशी की हत्या (Raja Raghuvanshi Murder Case) में अब तक सिर्फ पांच नाम गूंज रहे थे, जोकि सोनम, राज, विशाल, आकाश और आनंद थे. लेकिन अब इस केस में एक और चेहरा सामने आया है. एक ऐसा नाम, जिसने इस केस को और भी उलझा दिया है. वह नाम है जितेंद्र रघुवंशी का.

ये भी पढ़ें-सोनम के मंगलसूत्र ने सुलझाई राजा के मर्डर की गुत्थी... NDTV पर DIG मारक के खुलासे से आप भी चौंक जाएंगे

राजा रघुवंशी मर्डर केस में हवाला कनेक्शन

जितेंद्र रघुवंशी का कनेक्शन सीधे सोनम के प्रेमी राज कुशवाहा से है. कहा जा रहा है कि दोनों मिलकर हवाले का धंधा चलाते थे और यही नहीं पुलिस को जितेंद्र के नाम पर चार बैंक अकाउंट मिले हैं. देवास के रहने वाले जितेंद्र रघुवंशी के नाम पर ये सभी करंट अकाउंट है. जिनमें लाखों का लेन-देन हुआ है. अब जांच की दिशा बिल्कुल बदलती दिख रही है.

कौन है जितेंद्र रघुवंशी?

खुलासा ये भी हुआ है कि सोनम के सारे फाइनेंशियल कामकाज की कमान राज कुशवाहा के हाथ में थी.पैसों का लेन-देन, ट्रांजैक्शन, सब कुछ वही संभालता था.पुलिस को शक है कि इन्हीं पैसों के जरिए हवाला रूट से कुछ बड़ा ट्रांसफर हुआ है. इसके पीछे जितेंद्र रघुवंशी का हाथ हो सकता है.

अब पुलिस के सामने खड़े हैं कई सवाल

  • क्या सोनम अपने प्रेमी के जरिए हवाला का कारोबार भी चलाती थी?
  • क्या जितेंद्र इस पूरे खेल का असली मास्टरमाइंड है?

पुलिस को अब जितेंद्र की तलाश

खबर ये भी है कि सोनम के बिजनेस से निकाले गए पैसों में से राज ने 50 हजार रुपये अपने दोस्तों को दिए थे. यही तीनों शिलॉग में जाकर राजा की हत्या के बाद सामने आए. पुलिस का अब पूरा ध्यान जितेंद्र रघुवंशी की तलाश पर है. इसे लेकर पुलिस की टीमें एक्टिव हैं और सवाल यही है कि क्या जितेंद्र सामने आकर इस केस की गुत्थी सुलझाएगा या इसे और उलझा देगा? राजा रघुवंशी की हत्या का सच अभी अधूरा है और पर्दे के पीछे से कोई ऐसा खेल खेल रहा है,जो अब सामने आने ही वाला है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raja Raghuvanshi Murder Case, Raja Raghuvanshi Murder Case Updates, Jitendra Raghuvanshi, Sonam Raghuvanshi Boyfriend, Hawala Business
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com