विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2025

सोनम के मंगलसूत्र ने सुलझाई राजा के मर्डर की गुत्थी... NDTV पर DIG मारक के खुलासे से आप भी चौंक जाएंगे

डीआईजी ने बताया कि सोनम समेत सभी आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. शुरुआती जांच में हत्या का मकसद अवैध संबंध है, बाकी हम जांच कर रहे हैं. किलर्स को कितना पैसा दिया गया, हम इसकी भी जांच कर रहे हैं.

  • पुलिस ने राजा रघुवंशी हत्या मामले में पत्नी सोनम और चार अन्य को गिरफ्तार किया है.
  • सोनम को शिलांग की अदालत में आठ दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया है.
  • डीआईजी ने कहा, मंगलसूत्र ने हत्या की सच्चाई उजागर की है.
शिलांग:

राजा रघुवंशी हत्या मामले में पुलिस ने पत्नी सोनम रघुवंशी और चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बुधवार को उन्हें मेघालय की राजधानी शिलांग की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उन्हें आठ दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया. शिलांग ईस्टर्न रेंज के डीआईजी डेविस एनआर मारक ने इस मामले को लेकर एनडीटीवी से एक्सक्लूसिव बातचीत की. उन्होंने बताया कि कैसे मंगलसूत्र ने इस हनीमून मर्डर को सुलझाने में मदद की.

डीआईजी मारक ने एनडीटीवी को बताया कि हमें सोनम पर पहला शक तब हुआ, जब होम स्टे के कमरे में हमें सूटकेस से उसका मंगल सूत्र और एक रिंग मिला. आखिर एक शादीशुदा महिला अपना मंगल सूत्र सूटकेस में रखकर कैसे जा सकती है?

Latest and Breaking News on NDTV

राजा की हत्या के बाद सोनम टैक्सी से गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पहुंची

उन्होंने कहा कि सोनम और किलर आसपास के होटलों में ही रुके थे. सोनम ने ही पति की हत्या करवाई और फिर आरोपियों के साथ शव को ठिकाने लगाया. आरोपी तीन स्कूटी से हत्या करने गए थे. वापसी में सोनम एक सुपारी किलर के साथ ही स्कूटी पर बैठकर आयी थी. सोनम ने राजा से कहा कि आगे फोटो खींचना है और जैसे ही राजा आगे सुनसान इलाके में गया, उसकी हत्या कर दी गई. घटना को अंजाम देने के बाद सोनम ने शिलांग से एक टैक्सी हायर की और उससे गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पहुंची. पुलिस बयान लेने के लिए उस टैक्सी वाले की भी तलाश कर रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

सोनम ने अपने दो फोन और राजा का फोन ठिकाने लगाया

डेविस एनआर मारक ने कहा कि सोनम के पास 4 मोबाइल फोन थे, जिसमें से हमें केवल एक मिल पाया है, तीन फोन की तलाश की जा रही है. राजा हत्याकांड के बाद सोनम ने अपने दो फोन और राजा का फोन ठिकाने लगाया है. चारों फोन की लास्ट लोकेशन हत्याकांड के नजदीक थी. साथ ही सोनम की वापसी की टिकट किसने करवाई? राज कुशवाहा से बात करने के लिए वो ट्रेन में किसके फोन का इस्तेमाल कर रही थी? ये सब भी पता लगाया जा रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

शुरुआती जांच में हत्या का मकसद अवैध संबंध- डीआईजी

डीआईजी ने बताया कि सोनम समेत सभी आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. शुरुआती जांच में हत्या का मकसद अवैध संबंध है, बाकी हम जांच कर रहे हैं. किलर्स को कितना पैसा दिया गया, हम इसकी जांच कर रहे हैं. किलर्स संपर्क में कैसे आए उसको लेकर भी जांच चल रही है. सोनम ने इंटरनेट पर हत्याकांड से पहले मर्डर स्पॉट और उस जगह की काफी सर्च की, जहां तक राजा को ले जाया गया, फिर उसकी हत्या करवाई गई.

Latest and Breaking News on NDTV

उन्होंने कहा कि सोनम ने गाजीपुर में झूठ बोला कि उसे किडनैप किया गया और उसे ड्रग्स दिया गया. सोनम हत्या के बाद इंदौर गई, फिर गाजियाबाद और फिर गाजीपुर, हमारे पास बहुत स्ट्रांग सबूत हैं. अभी तक इन 5 लोगों के अलावा किसी का रोल सामने नहीं आया है, लेकिन हम जांच कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: राजा रघुवंशी हत्याकांड: पुलिस पूछताछ में कई सनसनीखेज खुलासे, जानिए अब तक के 5 बड़े अपडेट

ये भी पढ़ें: राजा मर्डर केस: सबूतों की तलाश में गुवाहाटी के पान बाजार में लॉज पर मेघालय पुलिस की छापेमारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raja Raghuvanshi Murder Case, Raja Raghuvanshi Murder Case News Update, Sonam Raghuvanshi, Meghalaya Police, DIG Davis N R MARAK
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com