विज्ञापन
This Article is From Jun 16, 2025

हनीमून मर्डर केस: सोनम आगे-आगे, राजा पीछे-पीछे, हत्या से कुछ घंटे पहले का VIDEO आया सामने

2 जून को सोनम के पति राजा रघुवंशी का शव मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा के रियात अर्लियांग में वेई सवाडोंग पार्किंग स्थल के नीचे एक गहरी खाई से बरामद किया गया था. पति की लाश मिलने के कुछ दिनों बाद सोनम ने 7 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था.

हनीमून मर्डर केस: सोनम आगे-आगे, राजा पीछे-पीछे, हत्या से कुछ घंटे पहले का VIDEO आया सामने
पुलिस ने सबूतों के आधार पर सोनम और राज कुशवाह समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
मेघालय:

हनीमून पर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या करने वाली सोनम का एक नया वीडियो सामने आया है. ऐसा कहा जा रहा है कि ये वीडियो राजा रघुवंशी की हत्या से कुछ घंटे पहले का है. दरअसल सोनम और राजा जब ट्रैकिंग कर रहे थे. उसी दौरान सामने से आ रहे कुछ लोग वीडियो शूट कर रहे थे. ऐसे में राजा और सोनम उनके कैमरे में कैद हो गए. इस वीडियो में सोनम और राजा ट्रैकिंग करते हुए ऊपर की और जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. सोनम आगे-आगे चल रही है, जबकि राजा पीछे-पीछे चल रहा है. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो राजा की हत्या से पहले का है.

राजा और सोनम सुबह 5.30 से 6.30 बजे के बीच शिप्रा होम स्टे से निकले थे. ये वीडियो सुबह 9.45 मिनट पर शूट किया गया था. वहीं दोपहर को राजा की हत्या कर दी गई थी. इस वीडियो को एक टूरिस्ट ने बनाया था. जिसमें राजा और सोनम साफ दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में सोनम ने सफेद शर्ट पहन रखी है. हाथ में एक पॉलीथिन है. जिसमें शायद रेन कोट है. राजा पीछे-पीछे चल रहा है. ऐसा लग रहा सोनम को रास्ता पता था, इसलिए वो तेज-तेज ऊपर की तरफ बढ़ रही थी.

क्या है पूरा मामला

मेघालय में इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की पिछले महीने हुई थी. राजा अपनी पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ हनीमून टूर पर आए थे. गत 2 जून को राजा रघुवंशी का शव पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा के रियात अर्लियांग में एक खाई में मिला था. हत्या के आरोप में राजा की पत्नी सोनम को गिरफ्तार किया गया, क्योंकि पति की हत्या के बाद से सोनम लापता थी. बाद में राजा की लाश मिलने के बाद सोनम ने 7 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने सरेंडर किया.  पुलिस ने सबूतों के आधार पर सोनम और राज कुशवाह समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया.अन्य आरोपियों में आकाश राजपूत, विशाल चौहान और आनंद कुर्मी शामिल हैं.

पुलिस के अनुसार सोनम और राज पहले से एक दूसरे को जानते थे. हत्याकांड में शामिल तीनों युवक कुशवाह के दोस्त हैं जिनमें से एक आरोपी उसका चचेरा भाई है. यह हत्या की सुपारी देने का कोई आम मामला नहीं है, लेकिन साजिश हत्या की ही थी और तीनों युवकों ने अपने दोस्त कुशवाह की मदद के लिए इसे अंजाम दिया था.'' कुशवाह ने तीनों युवकों को खर्च के लिए 50,000 रुपये दिए थे.

ये भी पढ़ें-  10×10 का लॉकअप, बिछाने के लिए दरी... जानें पुलिस रिमांड में 'बेवफा' सोनम के कैसे गुजर रहे दिन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raja Raghuvanshi, Raja Raghuvanshi Case, Raja Raghuvanshi And Sonam, Sonam Raghuwanshi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com