विज्ञापन

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपियों को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सभी 8 आरोपियों को कोर्ट ने सोमवार तक की पुलिस रिमांड में भेज दिया है. यूपी पुलिस ने इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया था.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपियों को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
राम मंदिर मामले में आरोपियों को पुलिस रिमांड में भेजा
IANS
  • अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में गिरफ्तार 8 आरोपियों को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
  • श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की शिकायत पर अयोध्या पुलिस ने 8 नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की थी
  • आरोपियों पर विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच SIT द्वारा की जा रही है

अयोध्या के राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आरोपियों के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ है. पुलिस ने जिन 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, कोर्ट ने उन्हें तीन दिन यानी सोमवार तक की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. कोर्ट के सामने पुलिस ने आरोपियों की कस्टडी मांगी थी.

मजिस्ट्रेट निवेदित के सामने आरोपियों को पेश किया गया. मजिस्ट्रेट ने पुलिस को सभी 8 आरोपियों की कस्टडी सौंपी है.  वहीं सोमवार को पुलिस आरोपियों को फिर से कोर्ट में पेश कर सकती है और पुलिस रिमांड बढ़ाने की मांग कर सकती है.

इस मामले में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 8 आरोपियों के खिलाफ FIR कराई थी. इसके बाद अयोध्या पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

ये आरोपी हुए गिरफ्तार?

पुलिस सूत्रों ने बताया कि ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की तहरीर पर श्रीराम जन्मभूमि थाने में बृहस्पतिवार को रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्र, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, लवकुश मिश्र, रमाशंकर मिश्र, सुभाष श्रीवास्तव, मनीष कुमार यादव नामक व्यक्तियों और कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

आरोपियों के खिलाफ धारा 305, 306, 316(5), 317(4), 317(5), 61, 3(5) बीएनएस व 13(1)(ए) पीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस प्रकरण की जांच कर रही एसआईटी के प्रमुख सदस्य लखनऊ मंडल के आयुक्त विजय विश्वास पंत ने गत मंगलवार को टीम के अन्य दो सदस्यों के साथ शासन को प्रारंभिक प्रतिवेदन सौंपा था, जिसमें कठोर संस्तुतियां हैं.

राम मंदिर चढ़ावा मामले के बीच चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

एफआईआर दर्ज होने के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा सौंप दिया है. सूत्रों का दावा है कि चंदे और चढ़ावे में कथित अनियमितताओं के आरोपों के बाद दोनों पदाधिकारियों पर नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ने का दबाव बढ़ रहा था. इसी के चलते उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला किया.

यह भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी में बड़ी रिकवरी, 70 लाख कैश मिला; अभी नोटों की गिनती जारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ram Mandir Chanda Chori, Ram Mandir Chanda Vivad, Ram Mandir Theft Case, Ram Mandir Theft SIT Report, Ram Mandir News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com