विज्ञापन
This Article is From Nov 28, 2025

रायसेन रेप केस: 6 साल की बच्ची से दरिंदगी के आरोपी सलमान एनकाउंटर के बाद किया गया अरेस्ट

रायसेन जिले में 6 साल की मासूम के साथ दुष्‍कर्म का आरोपी सलमान चाय पीने के लिए गांधीनगर में एक दुकान पर पहुंचा था. उसी वक्‍त पुलिस ने उसे दबोच लिया. बाद में आरोपी ने जब भागने की कोशिश की तो पुलिस ने एनकाउंटर किया, जिसमें आरोपी घायल हो गया.

  • रायसेन दुष्‍कर्म मामले में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी सलमान उर्फ नजर को गिरफ्तार किया गया है.
  • आरोपी सलमान चाय पीने के लिए भोपाल के गांधीनगर में एक दुकान पर पहुंचा था, उसी वक्‍त पुलिस ने दबोच लिया.
  • सलमान ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह दुष्‍कर्म के बाद जंगल के रास्ते होते हुए भोपाल पहुंचा था.
भोपाल:

मध्‍य प्रदेश के रायसेन जिले में एक 6 साल की बच्‍ची के साथ दुष्‍कर्म की जघन्‍य वारदात ने प्रदेश को दहला दिया है. अब इस मामले में मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है. भोपाल के गांधीनगर से पुलिस ने दुष्‍कर्म के आरोपी सलमान उर्फ नजर को भोपाल के हमीदिया अस्‍पताल लाई, जहां उसका इलाज चल रहा है. गौहरगंज की इस दिल को झकझोर कर देने वाली वारदात के बाद से ही आरोपी फरार था और पुलिस ने उस पर 30 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था.

जानकारी के मुताबिक, 6 साल की मासूम के साथ दुष्‍कर्म का आरोपी सलमान चाय पीने के लिए गांधीनगर के वार्ड नंबर- 11 में एक दुकान पर पहुंचा था. उसी वक्‍त पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जंगल के रास्ते होते हुए भोपाल पहुंचा था. 

ये भी पढ़ें: स्कॉर्पियो चढ़ाकर भाग रहे थे दबंग, पुलिस ने सिखाया ऐसा सबक जो जिंदगीभर याद रहेगा

Latest and Breaking News on NDTV

भागने की कोशिश के दौरान मारी गोली

इस मामले में पुलिस ने बताया कि गांधीनगर पुलिस ने सलमान को आवश्यक कार्रवाई के बाद गोहरगंज पुलिस के हवाले कर दिया. गोहरगंज पुलिस आरोपी को लेकर थाने के लिए रवाना भी हो गई. हालांकि रास्‍ते में भोजपुर के पास कीरत नगर में पुलिस की गाड़ी पंचर हो गई. इसी दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की. पुलिस को आरोपी को पकड़ने के लिए गोली चलानी पड़ी. इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है. उसे भोपाल के हमीदिया अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. 

सलमान की गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही जय मां भवानी हिंदू संगठन के कार्यकर्ता थाने पहुंचे, लेकिन उससे पहले ही आरोपी को गोहरगंज पुलिस के सुपुर्द किया जा चुका था. 

ये भी पढ़ें: UP: पति को रोते हुए किया वीडियो कॉल और फंदे पर लटक गई पत्नी, हॉस्पिटल में भी खूब चला ड्रामा

दो वीडियो में दिखा था आरोपी 

बता दें कि इस मामले में आरोपी को पकड़ने के लिए 300 से अधिक पुलिसकर्मी लगे थे और वह उस जगह पर खुलेआम घूमता वीडियो में भी कैद हुआ था, जहां उसने दरिंदगी की थी. 

दुष्कर्म की भयावह घटना के बाद से सलमान के दो अलग-अलग वीडियो सामने आए थे, जिसके बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे. इनमें से पहले वीडियो में आरोपी सलमान एक ट्रैक्टर चालक को सड़क के बारे में दिशा बताते हुए देखा गया था तो दूसरे वीडियो में वह एक स्थानीय दुकान से सिगरेट खरीदते हुए कैमरे में कैद हुआ था. 

21 नवंबर की है जघन्‍य वारदात

दुष्‍कर्म की यह दिल दहला देने वाली घटना 21 नवंबर की शाम की है, जब बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी. उसी वक्‍त सलमान उसे चॉकलेट देने का लालच देकर पास के जंगल में ले गया और उसके साथ दरिंदगी की. फरार होने से पहले उसने मासूम को वहीं छोड़ दिया था. परिवार ने जब बच्ची की तलाश शुरू की तो उन्‍हें पता चला कि वह आखिरी बार सलमान के साथ देखी गई थी. फिलहाल उसे इलाज के लिए भोपाल के AIIMS में भर्ती कराया गया है.

(रायसेन से पवन सिलावट की रिपोर्ट)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raisen Rape Case, Raisen Rape Accused Arrested, Accused Of Raping 6 Year Old Girl Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com