विज्ञापन

Rain Alert: 3 दिन फिर आंधी-झमाझम बारिश होगी, दिल्ली-यूपी से उत्तराखंड तक मेहरबान होंगे इंद्र देव, पढ़ें मौसम का अलर्ट

Weather Today in Delhi: दिल्ली, नोएडा से गाजियाबाद तक मौसम फिर बदलने वाला है. पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में बारिश देखने को मिली है. फिर पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी भी देखने को मिलेगी.

Rain Alert: 3 दिन फिर आंधी-झमाझम बारिश होगी, दिल्ली-यूपी से उत्तराखंड तक मेहरबान होंगे इंद्र देव, पढ़ें मौसम का अलर्ट
Rain in Delhi: दिल्ली एनसीआर में बारिश होगी
  • दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 10 से 12 मई तक गरज-चमक के साथ आंधी, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट है
  • हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 11 और 12 मई को तेज हवाओं के साथ बादल गरजने और बर्फबारी की संभावना है
  • दिल्ली में 7 मई को बादल छाए रहेंगे, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होगी, 10 मई से बारिश फिर से शुरू होगी
नई दिल्ली:

Weather News Today: दिल्ली, पंजाब, हरियाणा से लेकर उत्तर प्रदेश तक गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश फिर से आने वाली है. मौसम विभाग ने 10 से 12 मई तक का रेन अलर्ट जारी किया है. इन तीन दिनों में आंधी बारिश और ओले का अलर्ट है. आज गुरुवार को भी दिल्ली एनसीआर में बादल छाए हैं और कहीं-कहीं हल्की-फुल्की बारिश देखने को मिली. पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों और राजस्थान के कई जिलों में आज बारिश देखने को मिली. मौसम विभाग ने भी दिल्ली, पंजाब और पूर्वी राजस्थान में बारिश की चेतावनी जारी की थी. उत्तराखंड में आज कई जगहों पर बारिश और बर्फबारी देखने को मिली 

दिल्ली, यूपी से पंजाब तक का मौसम

दिल्ली से 10 से 12 मई के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश होने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 11 और 12 मई को बादल गरजने, बिजली चमकने ओर तेज हवाओं का नया दौर शुरू होने वाला है. 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं. हल्की से मध्यम स्तर की बारिश और बर्फबारी भी पहाड़ी इलाकों में हो सकती है. 

दिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली में 7 मई को भी मौसम बदला-बदला रहेगा और तेज धूप का अहसास लोगों को नहीं होगा. आसमान में बादल छाये रहेंगे और दोपहर-शाम के वक्त गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. फिर 8 मई औऱ 9 मई को मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण 10 मई से फिर से बारिश शुरू होगी. हरियाणा में गुरुग्राम, चंडीगढ़, सोनीपत-पानीपत के इलाकों में भी बारिश देखने को मिलेगी. दिल्ली में अगले कुछ दिनों के दौरान तापमान में फिर से बढ़ोतरी हो सकती है और यह 38 से 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा.जबकि न्यूनतम तापमान भी 26 से 28 डिग्री के बीच होगा. 

पूर्वांचल और तराई में बारिश के आसार

भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि केवल तराई क्षेत्र और उससे सटे पूर्वी जिलों में छिटपुट गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.अगले सात दिनों में 5-7 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी होने की संभावना है. 8 मई के बाद शुष्क मौसम रहने की उम्मीद है.मौसम विभाग ने 7 मई को लखनऊ और आसपास आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है.लखनऊ में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 डिग्री और 23 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं.

बंगाल और बिहार में भी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने पूर्वी भारत में अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 6 से 10 मई के दौरान, बंगाल और सिक्किम में 9 मई तक बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों में 6 से 8 मई तक और फिर 10 मई को बिजली गिरने, बादल गरजने के साथ हल्की से तेज बारिश होने का अलर्ट है. बिहार में 6 से 10 मई के दौरान, झारखंड और ओडिशा में अगले 7 दिनों तक बारिश होने के साथ आंधी आने की चेतावनी जारी की गई है. 

एमपी और छत्तीसगढ़ में रेन अलर्ट

मध्य प्रदेश की बात करें तो 7 मई को, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 7 से 10 मई तक बारिश होने का अलर्ट है. इस दौरान बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना है. विदर्भ में ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है. 

ये भी पढ़ें - ठंडा-ठंडा कूल कूल क्यों बना हुआ है मई का महीना, अभी और भी हैं कई अच्छे दिन

उत्तर पूर्वी भारत में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने, आंधी के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल जैसे इलाकों में 6-7 दिनों तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. 

ये भी पढ़ें - Delhi Rain: अभी कितने दिन ओले-बारिश होगी? दिल्ली से यूपी-बिहार तक बरसात ने सबको भिगो डाला, जानें आज का मौसम
 

लेखक के बारे में
img
अमरीश कुमार त्रिवेदी
Associate News Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rain In Delhi NCR, Delhi Rain, Rain Alert In Delhi NCR, Weather Today, Delhi Weather
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com