विज्ञापन

17 जून को दिल्ली-एनसीआर का मौसम फिर लेगा करवट? बारिश और 50 KMPH तक तेज हवाएं चलने की संभावना

Delhi NCR Weather (Mausam Ka Hal): कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. ऐसे में बाहर निकलने से पहले मौसम का हाल जान लेना आपके काम आ सकता है.

17 जून को दिल्ली-एनसीआर का मौसम फिर लेगा करवट? बारिश और 50 KMPH तक तेज हवाएं चलने की संभावना
Delhi-NCR Weather Update : कल कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर का मौसम?
NDTV

Delhi-NCR Weather Update :  दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से मिली राहत का दौर जारी है, लेकिन इसके साथ ही मौसम अब नया ट्विस्ट लेने वाला है. 17 जून को बारिश, गरज-चमक और 50kmph तक तेज हवाओं का अलर्ट है. ऐसे में घर से निकलने से पहले ये अपडेट जरूर पढ़ लें.

दिल्ली-एनसीआर में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. चिलचिलाती धूप और उमस से परेशान दिल्लीवालों को तेज हवाओं और बारिश ने बड़ी राहत दी है. मौसम विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के अनुसार, राजधानी के ज्यादातर हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है, जिससे तापमान में भारी गिरावट आई है. 

मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक 17 जून को भी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बादल छाए रह सकते हैं. कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. ऐसे में बाहर निकलने से पहले मौसम का हाल जान लेना आपके काम आ सकता है.

कल (17 जून) कैसा रहेगा मौसम?

Delhi NCR Weather Tomorrow on June 17th: मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में 17 जून को भी बारिश और गरज-चमक वाली गतिविधियां जारी रह सकती हैं. कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि झोंकों की गति इससे ज्यादा भी हो सकती है. बारिश की वजह से तापमान में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी की संभावना नहीं है और लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है.

बुधवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. दोपहर से पहले या दोपहर के बाद गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है. हवा की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है. अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री के बीच रहेगा.

किन मौसमी सिस्टम की वजह से बदला मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, इस समय देश के ऊपर कई बड़े वेदर सिस्टम एक्टिव हैं:

  • पंजाब से लेकर हरियाणा, उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार तक एक मानसूनी ट्रफ (सीजनल ट्रफ) बनी हुई है.
  • दक्षिण पंजाब के ऊपर बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र (Cyclonic Circulation) अब हरियाणा के ऊपर शिफ्ट हो गया है.
  • इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर भी हवा के ऊपरी हिस्से में एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है, जो मध्य प्रदेश और तेलंगाना होते हुए आंध्र प्रदेश के तट तक जा रहा है.
  • हिमाचल प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय है. वहीं, 18 जून से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने के लिए एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी दस्तक देने जा रहा है.
     
delhi weather news, delhi mausam ki jankari, delhi ka mausam kaisa rahega, delhi mausam ka hal, delhi mausam news, delhi mausam ki khabar, delhi weather update, delhi rains, delhi weather forecast

 Photo Source- mausam.imd.gov.in

किन इलाकों में ज्यादा असर दिख सकता है? (Rain Alert For NCR Cities)

दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी मौसम बदलने के आसार हैं. मौसम विभाग ने गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. तेज हवा और बारिश के कारण कुछ जगहों पर ट्रैफिक की रफ्तार भी प्रभावित हो सकती है.

अगले सात द‍िन तक कैसा रहेगा द‍िल्‍ली का मौमस | DELHI FORECAST FOR NEXT SEVEN DAYS  

आइए अब जानते हैं अगले 6-7 दिनों के लिए दिल्ली और उत्तर भारत के मौसम का पूरा लेखा-जोखा.

 18 जून से फिर बढ़ेगी गर्मी, पारा छुएगा 39 डिग्री

अगर आपको लग रहा है कि मौसम ऐसा ही सुहाना रहेगा, तो सावधान हो जाइए. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 5 दिनों के दौरान दिल्ली-एनसीआर के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.

देखें पूरे हफ्ते का तापमान और वेदर चार्ट:

तारीखसंभावित अधिकतम तापमान (°C)संभावित न्यूनतम तापमान (°C)मौसम का हाल
16 जून 30-3225.7बादल छाए रहेंगे, शाम को हल्की बारिश और तेज आंधी की संभावना.
17 जून 33-3526-28आंशिक बादल, दोपहर में हल्की बौछारें और तेज हवाएं.
18 जून  35-3727-29नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, रात में हल्की गरज-चमक संभव.
19 जून36-3827-29आंशिक बादल, दोपहर में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी.
20 जून27-2928-30गर्मी बढ़ेगी, शाम को 60 Kmph की रफ्तार से आंधी और हल्की बारिश का अनुमान.
21 जून37-3929-31  तेज गर्मी के बीच शाम को धूलभरी आंधी और गरज-चमक की संभावना. 
22 जून37-3930-32आसमान में हल्के बादल रहेंगे, उमस और गर्मी परेशान करेगी.

Source- mausam.imd.gov.in

बाहर निकलने से पहले ये जान लें (What Commuters Should Know)

  1. अगर आप कल ऑफिस, कॉलेज या किसी जरूरी काम से बाहर निकलने वाले हैं, तो छाता या रेनकोट साथ रखना फायदेमंद हो सकता है.
  2. दोपहर और शाम के समय मौसम अचानक बदल सकता है.
  3. तेज हवा और बारिश के दौरान पेड़ों, होर्डिंग्स और कमजोर ढांचों से दूरी बनाए रखने की सलाह भी दी जाती है.
  4. मौजूदा संकेत यही बताते हैं कि दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल गर्मी से राहत का दौर जारी रह सकता है और 17 जून को भी बारिश व तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है.

काम की बात:

हालांकि 18 से 21 जून के बीच तापमान बढ़ेगा और पारा 39 डिग्री तक जाएगा, लेकिन दोपहर या शाम के समय धूलभरी आंधी और बहुत हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला बीच-बीच में चलता रहेगा. ऐसे में दोपहर के वक्त घर से निकलते समय तेज हवाओं और धूल से बचने का इंतजाम जरूर करके निकलें.

जानकारी का स्रोत : mausam.imd.gov.in

लेखक के बारे में
img
अनिता शर्मा
एसोसिएट एडिटर
अनिता शर्मा हिंदी की जानी-मानी हेल्थ जर्नलिस्ट्स में शुमार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है. साल 2006 में अपने... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi NCR Weather, Delhi NCR Weather Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com