इस साल मई में हो रही बारिश ने उत्तर भारत के लोगों को आश्चर्य में डाल दिया है. मई में चल रहीं ठंडी हवा सिहरन पैदा कर रही है. मौसम विभाग की माने तो 10-11 मई तक बारिश हो सकती है. यह सब पश्चिमी विक्षोभ का असर है. इसी वजह से पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है तो मैदान में पानी बरस रहा है. विभाग का अनुमान है कि पश्चिम विक्षोभ की वजह से 10 से 12 मई के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है.
मौसम विभाग ने 10-12 मई को भी उत्तर-पश्चिमी भारत में कहीं-कहीं से लेकर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है. विभाग ने बुधवार को उत्तर-पूर्वी भारत में गरज-चमक के साथ हल्की से भारी बारिश की संभावना जताई है. विभाग का अनुमान है कि अगले छह-सात दिन केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.विभाग के मुताबिक बुधवार को बिहार,विदर्भ और तेलंगाना के कुछ इलाकों में ओलावृष्टी की संभावना है.
क्या कहना है मौसम विभाग का
मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. वहीं उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का एक चक्रवाची परिसंचरण बना हुआ है. इसकी वजह से बुधवार-गुरुवार को हरियाणा, चंडीगढ़,दिल्ली, पंजाब और पूर्वी राजस्थान में और सात मई को उत्तर प्रदेश और पश्चिम राजस्थान में बुधवार को गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. कहीं-कहीं छिपपुट से मध्यम बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी भी हो सकती है.

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि 10-12 मई के बीच बारिश का एक नया दौर चलेगा. विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा,चंडीगढ़ और दिल्ली में रज-चमक के साथ हल्ली से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. वहीं 11-12 मई को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है.
कब से बढ़ेगी गर्मी
पश्चिम विक्षोभ की वजह से मई में भी मौसम सुहाना बना हुआ है. मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत के जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में 10 मई तक अधिकतम तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी का अनुमान जताया है. 12 मई तक इसमें कोई खास बदलाव होने का अनुमान नहीं है. वहीं मध्य भारत के मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. ऐसा 10 से 12 मई तक रह सकता है.
महाराष्ट्र के अधिकतम तापमान में 9 मई तक अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री की बढोतरी दर्ज की जा सकती है. वहीं गुजरात के अधिकतम तापमान में 9-12 मई के बीच दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है.
ये भी पढ़ें: कोलकाता में JCB लेकर जश्न मनाना पड़ा महंगा, तोड़फोड़ के आरोप में पुलिस ने 4 को किया गिरफ्तार