गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश की वजह से हालात खराब हो गए हैं. बारिश की वजह से वलसाड जिला सबसे ज़्यादा प्रभावित हुआ है. वलसाड के उंबरगांव इलाके में गुरुवार सुबह तक सिर्फ 16 घंटों में रिकॉर्ड 1,100 मिमी बारिश दर्ज की गई. प्रभावित इलाकों से हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है.लगातार बारिश की वजह से कई निचले इलाकों में बाढ़ और जलभराव की स्थिति बन गई है. वलसाड के वापी से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कई कारें पानी में डूबी हुई दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो में एक बिल्डिंग का पार्किंग एरिया पूरी तरह पानी में डूबा हुआ दिख रहा है.पानी का लेवल खिड़कियों तक पहुंच गया है. पार्किंग के बाहर का आस-पास का इलाका भी पानी में डूबा हुआ दिखाई दे रहा है.
स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (SEOC) के आंकड़ों के मुताबिक, हाल ही में हुई भारी बारिश से वलसाड ज़िला सबसे ज़्यादा प्रभावित हुआ. उंबरगांव के अलावा, वलसाड के कई अन्य तालुकाओं में भी इस दौरान 600 मिमी से ज़्यादा बारिश दर्ज की गई.
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, बुधवार सुबह छह बजे से बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे तक वलसाड जिले का उमरगांव तालुका 1,100 मिलीमीटर से अधिक बारिश के साथ सबसे अधिक प्रभावित रहा. इस दौरान वलसाड जिले के कई अन्य तालुकों में भी 600 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई. अधिकारियों ने बताया कि औरंगा, पार और दमनगंगा जैसी नदियों के उफान पर आने से वलसाड जिले के निचले इलाकों में व्यापक जलभराव हो गया, जिसके कारण हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है. वहीं, सूरत शहर के निचले इलाकों में रहने वाले 2,200 से अधिक लोगों को भी सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया.
तापी, डांग, सूरत और नवसारी जिले भी भारी बारिश से प्रभावित
तापी, डांग, सूरत और नवसारी जिले भी भारी बारिश से प्रभावित हुए हैं. बाढ़ के कारण सामान्य जनजीवन बाधित हुआ और प्रशासन ने बचाव एवं राहत अभियान तेज कर दिया.
#Gujarat #Monsoon
— Dilip Kshatriya (@Kshatriyadilip) July 23, 2026
Cloudburst-like rain battered #Vapi in South Gujarat, where 8.58 inches of rainfall submerged vehicles and swept away animals in floodwaters. The torrential downpour has triggered severe flood-like conditions across parts of #Valsad district.@NewIndianXpress pic.twitter.com/dUxtHdd8Tf
बारिश का रेड अलर्ट जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार और शुक्रवार के लिए वलसाड, नवसारी, डांग, सूरत और तापी जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट' जारी किया है, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं.
अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बचाव और राहत कार्यों की निगरानी के लिए विभिन्न मंत्रियों को प्रभावित जिलों में भेजा है. सूरत में अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने नौकाओं की मदद से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया. विभाग के अनुसार, पांडेसरा क्षेत्र से जलभराव के कारण 40 लोगों को निकाला गया. सूरत जिले के उमरपाड़ा, अंबिका, पलसाना और महुवा तालुकों में भी बुधवार को भारी बारिश हुई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं