NDTV और HSBC द्वारा आयोजित 'ग्लोबल कैपिटल कनेक्ट - गिफ्ट सिटी एडिशन' (Global Capital Connect - GIFT City Edition) कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गिफ्ट सिटी के विकास, निवेश की संभावनाओं और भावी योजनाओं पर विस्तार से विचार साझा किए. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के वित्तीय क्षेत्र को वैश्विक बनाने के विज़न के कारण ही गिफ्ट सिटी का निर्माण हुआ है. जहां कभी खेत और साबरमती नदी के कोटर (बीहड़ जैसी जमीन) हुआ करते थे, वहां आज विश्वस्तरीय वित्तीय संस्थान कार्यरत हैं. गिफ्ट सिटी देश का पहला अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (IFSC) और बुलियन एक्सचेंज बनकर उभरा है.
निवेश और नीतियां
सीएम भूपेंद्र पटेल ने कहा, GCC नीति और पारदर्शी टैक्स हॉलिडे प्रावधानों के कारण अंतरराष्ट्रीय निवेशकों का भरोसा बढ़ा है. अब गिफ्ट सिटी में बैंकिंग, इंश्योरेंस, एसेट मैनेजमेंट, कैपिटल मार्केट, एयरक्राफ्ट और शिप लीजिंग जैसे क्षेत्रों का तेजी से विस्तार हो रहा है.
Gujarat Chief Minister Bhupendra Patel (@Bhupendrapbjp) along with NDTV's Editor-in-Chief @RahulKanwal lights inaugural lamp at HSBC-NDTV Global Connect, GIFT City edition pic.twitter.com/TQ2FwTkJLh
— NDTV (@ndtv) August 11, 2026
AI और नई टेक्नोलॉजी पर फोकस
सीएम ने कहा, गिफ्ट सिटी में स्थापित AI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्टार्टअप्स, विशेषज्ञों और व्यवसायियों के लिए एक मजबूत मंच साबित हो रहा है. इसके अलावा सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.
ग्रीन ग्रोथ और सस्टेनेबिलिटी
सीएम भूपेंद्र पटेल ने बताया, क्लाइमेट चेंज की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रीन बॉन्ड, सस्टेनेबल फाइनेंसिंग और रिन्यूएबल एनर्जी फाइनेंसिंग जैसे नए क्षेत्रों में गिफ्ट सिटी में अपार संभावनाएं उपलब्ध हैं.
Watch Gujarat Chief Minister Bhupendra Patel's (@Bhupendrapbjp) keynote address at HSBC-NDTV Global Connect, GIFT City edition@rahulkanwal pic.twitter.com/RpLNRwg3DM
— NDTV (@ndtv) August 11, 2026
रोजगार के अवसर
सीएम ने रोजगार की बात करते हुए कहा, कैंपस में वर्तमान में 28,000 से अधिक पेशेवर काम कर रहे हैं. आने वाले समय में यह आंकड़ा 1 लाख को पार करने का अनुमान है.
कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर
सीएम भूपेंद्र पटेल ने कहा, साबरमती रिवरफ्रंट को गिफ्ट सिटी तक बढ़ाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है. इसके साथ ही मेट्रो कनेक्टिविटी से यहां आने-जाने वाले लोगों के लिए परिवहन सुगम हुआ है.
मुख्यमंत्री ने आयोजन की सफलता के लिए NDTV और HSBC को बधाई दी और कहा कि भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनाने में गुजरात अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा.
यह भी पढ़ेंः 'मुश्किल समय में भी जो साथ डटे रहे, उन सबका धन्यवाद', अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद गौतम अदाणी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं