कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) तमिलनाडु में आज चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे. तमिलनाडु में मई में विधानसभा चुनाव (Tamil Nadu Assembly Elections) होने हैं. कांग्रेस की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, राहुल गांधी में कोयम्बटूर और तिरुपुर जिले में रोड शो करेंगे और सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम (MSME) क्षेत्र से जुड़े लोगों, औद्योगिक कामगारों, किसानों और बुनकरों से बातचीत करेंगे.
जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी सुबह 11 बजे कोयम्बटूर पहुंचेंगे. इसके बाद वह एक घंटे एमएसएमई के साथ विचार-विमर्श करेंगे. तत्पश्चात् कोयम्बटूर और तिरुपुर जिले में रोड शो करेंगे. शाम 5 बजे गांधी तिरुपुर कुमारन को समर्पित स्मारक का दौरा करेंगे और स्वतंत्रता सेनानी को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे. वह शाम 5 बजकर 45 मिनट पर औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वालों से बातचीत करेंगे.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
राहुल गांधी तीन दिन तक पश्चिमी तमिलनाडु में प्रचार करेंगे. इस दौरान वह तिरुपुर, इरोड और करुर समेत 5 जिलों को कवर रहेंगे. इन जिलों में सत्ताधारी दल एआईएडीएमके का खासा प्रभाव माना जाता है.
राज्य के दो दिग्गज नेताओं जयललिता और करुणानिधि के निधन के बाद राज्य में यह पहला विधानसभा चुनाव है. 2019 के लोकसभा चुनाव में डीएमके-कांग्रेस गठबंधन ने 39 सीटों में से 38 सीटें जीती थीं.
इस महीने राहुल गांधी का यह दूसरा तमिलनाडु दौरा होगा. इससे पहले वह 14 जनवरी को पोंगल के मौके पर ‘जल्लीकट्टू' कार्यक्रम में शामिल होने मदुरै पहुंचे थे. उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता चुनाव प्रचार का आगाज पश्चिमी तमिलनाडु से करेंगे, जो मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी का गृह क्षेत्र है. वह सलेम जिले से ताल्लुक रखते हैं.
(भाषा के इनपुट के साथ)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं