विज्ञापन
This Article is From Nov 25, 2017

हाफिज सईद की रिहाई पर राहुल ने कसा PM मोदी पर तंज, 'नरेंद्रभाई ट्रंप से और गले मिलने की जरूरत'

मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की रिहाई को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है.

हाफिज सईद की रिहाई पर राहुल ने कसा PM मोदी पर तंज, 'नरेंद्रभाई ट्रंप से और गले मिलने की जरूरत'
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)
  • राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
  • हाफिज सईद की रिहाई के बाद राहुल ने पीएम मोदी पर तंज कसा
  • उन्होंने कहा- अभी ट्रंप से और गले मिलने की जरूरत है नरेंद्रभाई
नई दिल्ली: मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की रिहाई को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. राहुल ने लश्कर फंडिंग मामले में पाक सेना को अमेरिका की ओर से क्लीन चिट और हाफिज सईद को लेकर पीएम मोदी पर तंज कसा. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर पीएम मोदी पर तंज कसते हुए लिखा, ‘नरेंद्रभाई बात नहीं बनी, आतंक का मास्टरमाइंड आजाद हो गया. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लश्कर फंडिंग मामले में पाक सेना को क्लीन चिट दे दी. ट्रंप को गले लगाने की नीति काम नहीं आई. अभी और गले लगाने की जरूरत है.’

यह भी पढ़ें:  अमेरिका की दो टूक- हाफिज सईद को फिर से गिरफ्तार करे पाकिस्तान

राहुल गांधी इन दिनों केंद्र सरकार पर निशाना साधने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं दे रहे हैं. इसी सिलसिले में उन्होंने आज ट्विटर के जरिए हाफिज सईद के रिहाई को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है. बीते शुक्रवार को ही पाकिस्तान के अदालत ने मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को जेल से रिहा कर दिया. हाफिज सईद की रिहाई के बाद भारत और तमाम देशों ने सईद की रिहाई पर कड़ी आपत्ति जताई थी. लश्कर फंडिंग मामले में भारत को अमेरिका से बहुत उम्मीद थी, लेकिन अमेरिका ने भारत को इस पर जोरदार झटका दिया है. इसी मुद्दे को लेकर राहुल गांधी पीएम मोदी पर निशाना साधा रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: हाफिज सईद की रिहाई से कश्मीर में बढ़ सकता है आतंक, सुरक्षाबल चिंतित

हाफिज सईद की रिहाई पर अमेरिका ने बीते शुक्रवार को था कि लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के संस्थापक हाफिज सईद की नजरबंदी से रिहाई को लेकर वह चिंतित है और उसने पाकिस्तान से कहा कि सईद की आतंकी गतिविधियों के लिए उसे गिरफ्तार किया जाए और आरोपित किया जाए. बता दें कि जमात-उद-दावा (जेयूडी) के प्रमुख सईद पर अमेरिका ने एक करोड़ डॉलर इनाम घोषित कर रखा है. मगर उसे लाहौर उच्च न्यायालय के एक आदेश पर 10 महीने की नजरबंदी बाद गुरुवार की आधी रात के बाद रिहा कर दिया गया.

VIDEO: हाफिज की नजरबंदी हटने पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया
बता दें कि अमेरिका और भारत का आरोप है कि सईद 2008 के मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड था और उसे इस वर्ष जनवरी में नजरबंद कर दिया गया था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Narendra Modi, Hafiz Saeed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com