विज्ञापन

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दायर करने SC जा रहे राहुल गांधी, बोले- वो बचेंगे नहीं

राहुल गांधी ने दिल्ली के इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके फिर वोट चोरी का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा हम न्याय और लोकतंत्र के लिए मार्च निकाल रहे हैं. वोट चोरी के खिलाफ यह जन आंदोलन किया जा रहा है. लेकिन यह सरकार ज्ञानेश कुमार को बचा रही है.

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दायर करने SC जा रहे राहुल गांधी, बोले- वो बचेंगे नहीं
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर साधा निशाना
  • राहुल गांधी ने दिल्ली के इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कई मुद्दों पर बात रखी.
  • राहुल ने सरकार पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बचाने का आरोप लगाया है.
  • वहीं उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर भी सवालियां निशान उठाए हैं.
नई दिल्ली:

कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन के दल आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने वाली है. उससे पहले दिल्ली में राहुल गांधी ने इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा 'चलो दिल्ली मार्च फॉर डेमोक्रेसी' न्याय और लोकतंत्र के लिए निकाला जा रहा है. उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार को सरकार बचा रही है. लेकिन हम ज्ञानेश कुमार को हटाना चाहते है. मुद्दा उठाते रहेंगे. राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर भी निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में दिल्ली को जिस तरह से किला बनाया गया है, उससे समझा जा सकता है कि कितनी पावरफुल चीज है. राहुल ने कहा कि वह ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेंगे.

सरकार ज्ञानेश कुमार को बचा रही है: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा 'सरकार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बचा रही है. लेकिन आप जितना उन्हें बचाएंगे, हम उन्हें छोड़ने वाले नहीं है. क्योंकि जो हो रहा है हम उसके खिलाफ है, हम यह नहीं होने देंगे. ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे हैं. क्योंकि हमारे साथ सच की ताकत है, सीजेआई हमसे मिलना नहीं चाहते हैं, लेकिन हम ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दायर करेंगे. भारतीय लोकतंत्र और चुनावी निष्पक्षता की हत्या से जुड़ी चिंताओं को लेकर मैंने और खरगे जी ने सीजेआई को पत्र लिखा सीजेआई ने हमसे याचिका दायर करने को कहा है, हम सभी इंडिया गठबंधन के नेता सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और याचिका दायर करेंगे.' 

'200 अधिकारी हमें सूचना दे रहे हैं'

राहुल गांधी ने कहा 'आजकल हमें सूचना हर जगह से मिल रही है. आपके ही 200 अधिकारी हमें जानकारी दे रहे हैं. ज्ञानेश कुमार जी हम जानते हैं कि आपकी हालत क्या है, हम जानते हैं कि आप रात को सो नहीं पाते हो. आपको हम छोड़ेंगे नहीं. आप बचोगे नहीं एक बतौर मुख्य चुनाव आयुक्त. ये लाखों लोग जो हैं वो आपके बारे में आपके विहेवियर के बारे में सवाल पूछ रहे हैं. हमें ऐसी खबरें मिल रही हैं कि पुलिसकर्मी परेशान हैं क्योंकि उन्हें युवाओं की पिटाई करने का आदेश दिया जा रहा है, जबकि RSS सदस्यों को खुली छूट देने के निर्देश दिए जा रहे हैं.'

'दिल्ली पुलिस भी परेशान'

नेता प्रतिपक्ष ने कहा 'दिल्ली पुलिस भी परेशान चल रही है. वह यह सोच रही है कि हम स्टूडेंट को क्यों पीट रहे हैं. विपक्ष के नेता इलेक्शन कमीशन जाएंगे. लेकिन हमें रोका जाएगा. हमसे कहा जा रहा है कि हम प्रोटेस्ट नहीं कर सकते, लेकिन अफसर कहते हैं कि प्रोटेस्ट कीजिए, हमने कहा हमें जगह दे दीजिए. जंतर-मंतर पर बैठने जाते हैं तो फिर पिटाई हो जाती है. राजघाट गए तो वहां पिटाई हो गई. अब आज हम सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं. लेकिन ज्ञानेश कुमार के हटने तक युवा नहीं हटेंगे. 

'मार्च में सब आ सकते हैं' 

राहुल गांधी ने कहा 'दिल्ली में आज का मार्च दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. इस मार्च में सभी लोग आ सकते हैं, बीजेपी के लोगों को लगता है कि हम सही कर रहे हैं, लोकतंत्र को बचा रहे हैं तो वह भी इस मार्च में आ सकते हैं. संविधान की रक्षा कीजिए, नरेंद्र मोदी का पूरा ब्लूप्रिंट हमारे पास है. ये संविधान को बचाने की लड़ाई है. इसमें राहुल गांधी, नरेंद्र मोदी नहीं है. ये हिंदुस्तान की जनता की इन्पॉर्टेंस हैं. देश के हर युवा से कह रहा हूं कि ये आपके फ्यूचर, आपकी इज्जत की लड़ाई है. अगर आप नहीं आ सकते तो 3 बजे जब सुप्रीम कोर्ट के सामने होंगे, तब हमें सॉलिडेरिटी दिखाइए. जिस भी तरीके से ये कर सकते हैं, अपना एक्सप्रेशन करिए. बताइए कि जो हो रहा है, हम उसके खिलाफ हैं. हम ये नहीं होने देंगे.'

ज्ञानेश कुमार को लेकर भी राहुल गांधी ने एक और बड़ी बात कही. उन्होंने कहा ज्ञानेश कुमार में मैसेज आते हैं. आप गवाह बन जाइए. इस्तीफा दे दीजिए. हम जानते हैं कि आप मुख्य दोषी नहीं हैं, हो सकता है कि हम आपको माफ कर दें.आगे की योजना को लेकर NDTV के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा- ये शिव का तांडव है. कोई योजना नहीं है. योजना की जरूरत नहीं है. जिसे आना है आए.

इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च 

इंडिया गठबंधन आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने वाली है. कांग्रेस ने इस मार्च को 'चलो दिल्ली मार्च फॉर डेमोक्रेसी' नाम दिया है. जिसमें विपक्षी नेता दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट पर कनॉट प्लेस  बाराखंभा रोड जंक्शन पर जुटेंगे और फिर यहां से सुप्रीम कोर्ट की तरफ मार्च निकालेंगे. विपक्ष का कहना है कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि सुप्रीम कोर्ट तक इस तरह का मार्च निकाला जा रहा है. इस मार्च को लेकर भी दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है. सुप्रीम कोर्ट के पास भी पुलिस बल तैनात किया गया है. 

ये भी पढे़ंः दिल्ली में मार्च बनाम मार्च...अब बीजेपी का कांग्रेस हेडक्वॉर्टर तक प्रदर्शन, राहुल से मांगा जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Rahul Gandhi News Today, Gyanesh Kumar Controversy, Rahul Gandhi Press Conference, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com