विज्ञापन

दिल्ली में मार्च बनाम मार्च...अब बीजेपी का कांग्रेस हेडक्वॉर्टर तक प्रदर्शन, राहुल से मांगा जवाब

दिल्ली में बीजेपी महिला मोर्चा की नेता कांग्रेस मुख्यालय का घेराव करने निकली हैं. बीजेपी ने इस मार्च को 'नारी शक्ति हुंकार' नाम दिया है. कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम पर लगे यौन शोषण के आरोपों को लेकर यह मार्च शुरू किया गया है.

दिल्ली में मार्च बनाम मार्च...अब बीजेपी का कांग्रेस हेडक्वॉर्टर तक प्रदर्शन, राहुल से मांगा जवाब
दिल्ली में बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस मुख्यालय तक मार्च (फोटो सोर्स:IANS)
  • दिल्ली में सोमवार सुबह से ही सियासी पारा गर्माया हुआ है. यहां मार्च बनाम मार्च की स्थिति है.
  • बीजेपी ने कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम पर लगे आरोपों पर कांग्रेस मुख्यालय तक मार्च निकाला है.
  • वहीं इंडिया गठबंधन भी आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने वाला है. जिससे सियासी पारा गर्माया है.
नई दिल्ली:

दिल्ली में सोमवार को भी बड़ा सियासी घमासान दिख रहा है. एक तरफ विपक्षी दल पहली बार सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने वाले हैं. तो दूसरी तरफ बीजेपी महिला मोर्चा ने कांग्रेस मुख्यालय तक मार्च निकाला है. भाजपा का मार्च ने 'नारी शक्ति हुंकार' आंदोलन के तहत डीडीयू से लेकर कांग्रेस मुख्यालय की तरफ बढ़ रहा है. जिसमें बड़ी संख्या में बीजेपी की महिला सांसद और विधायक शामिल हैं. भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस सांसद और जेएनयू प्रोफेसर बिमोल अकोइजम पर लगे यौन शोषण के आरोपों को लेकर यह मार्च निकाला है, भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल गांधी पर भी इस मामले को लेकर निशाना साधा है. बीजेपी के मार्च को लेकर कांग्रेस मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. 

दिल्ली में क्यों बीजेपी ने निकाल रही मार्च 

दरअसल, बीजेपी महिला मोर्चा के इस मार्च का कारण कांग्रेस सांसद विमोल अकोजम पर लगे यौन शोषण के गंभीर आरोप हैं. भाजपा का आरोप है कि इतने बड़े आरोप लगने के बाद भी कांग्रेस पार्टी लगातार अपने सांसद को संरक्षण दे रही है. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पीड़िता को न्याय दिलाने के बजाय आरोपी सांसद को खुला संरक्षण दे रहे हैं. कांग्रेस दोहरा मापदंड अपनाती है. 

बांसुरी स्वराज ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा 'विमोल अकोजम को लेकर कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जिस तरह से चुप्पी साधी है, वह उनका पूरी तरह सरंक्षण दिखाता है. कांग्रेस पार्टी अपने ही सांसद पर लगे गंभीर आरोपों पर पूरी तरह मौन साधे हुए है. कांग्रेस के इसी दोहरे मापदंड को लेकर बीजेपी सड़कों पर उतरी हुई है. जेएनयू की 11 लड़कियों ने सांसद के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया है. उन्हे जेएनयू ने नौकरी से भी निकाल दिया है. लेकिन कांग्रेस अब तक कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है.' 

वहीं बीजेपी की राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव सिंह ने कहा 'कांग्रेस पार्टी को इसका जवाब देना चाहिए कि उनके एक चुने हुए सांसद पर 11 छात्रों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है. यह आरोप तय भी हो गया है. जिसके बाद जेएनयू ने उन्हें नौकरी से भी निकाल दिया है. ऐसे में राहुल गांधी केवल अपने आधार से विषय तय नहीं कर सकते हैं. उन्हें जवाब देना होगा.' बीजेपी महिला मोर्चा की सदस्य दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय की तरफ निकली हैं, ऐसे में यहां दिल्ली पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. डीडीयू मार्ग, आईटीओ और कांग्रेस कार्यालय की तरफ जाने वाले मार्गों पर पुलिस अलर्ट पर है.

दिल्ली में मार्च बनाम मार्च

दिल्ली में सियासी पारा गर्माया हुआ है. एक तरफ बीजेपी 'नारी शक्ति हुंकार' कांग्रेस मुख्यालय तक मार्च निकाल रही है. वहीं दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन भी एक बड़ा मार्च निकालने वाला है. विपक्ष का यह मार्च 'चलो दिल्ली मार्च फॉर डेमोक्रेसी' के बैनर तले सुप्रीम कोर्ट तक निकाला जाएगा. एक ही दिन में दो मार्च होने से दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है.

ये भी पढे़ंः INDIA गठबंधन ने आज क्यों बदली प्रदर्शन की रणनीति? 'मार्च फॉर डेमोक्रेसी' की इनसाइड स्टोरी 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi BJP Campaign, Congress Headquarters, Delhi News, BJP Women Wing, Bimol Akoijam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com