- राहुल गांधी का लोकसभा में एक बयान को लेकर हुआ है हंगामा
- संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी से माफी की मांग की
- राहुल के बयान के बाद लोकसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष ने नोकझोंक भी हुई
लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान आज राहुल गांधी और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के बीच काफी नोकझोंक हुई. दरअसल, लोकसभा में नेता विपक्ष ने गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाया था. इसके बाद सत्ता पक्ष के सांसद शोर-शराबा करने लगे. रिजिजू ने कहा कि राहुल गलत बयानी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी के पास उनके बयान के समर्थन में कोई कागजात है तो उसे दिखाएं.
राहुल ने क्या कहा था
राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान कहा था कि जंतर-मंतर पर छात्रों की शूटिंग के लिए अधिकृत किया था. उन्होंने आदेश दिया कि छात्रों को गोली मारी जाए. उनके इसी बयान को लेकर लोकसभा में हंगामा हो गया.
पढ़िए, राहुल गांधी के भाषण में ‘अंधभक्त' शब्द पर बवाल, सत्ता पक्ष का विरोध, स्पीकर की नसीहत- बिल पर बोलें
रिजिजू ने राहुल को घेरा
रिजिजू ने लोकसभा में कहा कि सोचिए आप कितनी गलत बात बोल रहे हैं. आप कितनी अजीब बात बोल रहे हैं. किसने आदेश दिया. ये गलत बात रहे हैं. उन्होंने कहा कि आप ऐसा मत बोलिए आप नेता प्रतिपक्ष हैं. रिजिजू ने कहा कि आपको गंभीरता से बोलना चाहिए. आप किस आधार पर ये बयान दिया है ये बताइए? किसने आपको बताया और किस तर्क के साथ आपने ये बयान दिया है. ये बहुत गलत बात बोली है राहुल गांधी ने. रिजिजू ने कहा कि इसपर आपत्ति जताता हूं, राहुल आप माफी मांगिए, इसको कार्यवाही से निकालिए. ये गंभीर आरोप है. ये आप कैसे बोल सकते हैं.
यह भी पढ़ें, लोकसभा में बोले राहुल गांधी, ‘जंतर मंतर पर जो हुआ उसपर हर भारतीय को गर्व होना चाहिए'
रिजिजू बोले- राहुल माफी मांगे
रिजिजू ने अखिलेश यादव जो बोल रहे हैं राहुल गांधी ने वो बात नहीं कही है. रिजिजू ने कहा कि उन्होंने सीधे नाम लेकर कहा कि फायरिंग ऑर्डर दिया. रिजिजू ने कहा कि ये समझते हैं कि कितना गंभीर आरोप. अगर राहुल जांच की मांग करते वो हम मानते. अखिलेश जो बोल रहे हैं वो अलग है. राहुल गांधी को माफी मांगनी होगी. या आप खेद प्रकट करिए, अपने शब्द को वापस लीजिए, आपने गंभीर झूठा आरोप लगाया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं