विज्ञापन

‘बड़ा स्टार बनने का दम’... वैभव सूर्यवंशी नहीं, सर विवियन रिचर्ड्स ने इस खिलाडी़ को बताया भविष्य का सुपरस्टार

सर विवियन रिचर्ड्स अगर किसी खिलाड़ी के बारे में बात कर रहे हैं तो यकीनन उस खिलाड़ी में स्टार बनने की असीम शुभकामनाएं होंगी. इस बार उन्होंने वेस्टइंडीज क्रिकेट के युवा क्रिकेटरों की जमकर तारीफ की है.

‘बड़ा स्टार बनने का दम’... वैभव सूर्यवंशी नहीं, सर विवियन रिचर्ड्स ने इस खिलाडी़ को बताया भविष्य का सुपरस्टार
सर विवियन रिचर्ड्स ने की तारीफ

वेस्टइंडीज के महान सर विवियन रिचर्ड्स अगर किसी खिलाड़ी के बारे में कुछ कहते हैं तो यकीनन उस खिलाड़ी के बारे में बड़ी बात होती है, अब हाल ही में विवियन रिचर्ड्स ने सीपीएल में खेल रहे कुछ युवा खिलाड़ियों के खेल को देखकर उनकी तारीफ की है. सर विवियन रिचर्ड्स ने इस साल की कैरेबियन प्रीमियर लीग  में युवा खिलाड़ियों के असर को लेकर अपनी राय दी है और उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट ने कैरेबियन के उभरते हुए टैलेंट को सबके सामने पेश किया है. 'गुड मॉर्निंग जोजो' स्पोर्ट्स शो में बात करते हुए, रिचर्ड्स  ने कहा कि "युवा खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के लिए शानदार प्रदर्शन करके पूरे टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ रहे हैं."

उनकी नजर में बारबाडोस के बल्लेबाज जैकरी कार्टर को पास स्टार बनने की क्षमता है.  रिचर्ड्स का मानना ​​है कि कार्टर में ज्यादा अनुभव और निरंतरता के साथ एक अहम खिलाड़ी बनने की काबिलियत है.  उन्होंने कहा, "बारबाडोस का युवा खिलाड़ी कार्टर वाकई बहुत आक्रामक है, उसे अच्छी शुरुआत मिल रही है, लेकिन मुझे लगता है कि उसे अब इस बात पर काम करने की जरूरत है कि जब उसे ऐसी अच्छी शुरुआत मिले, तो वह अपनी टीम को जीत तक ले जाए, उस समय उसे अपना विकेट नहीं गंवाना चाहिए. " सर विव ने माना कि अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलना सीखना एक युवा खिलाड़ी के विकास की प्रक्रिया का हिस्सा है.

उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि यह युवा खिलाड़ी के लिए जरूरी है क्योंकि यह अनुभव के साथ आता है, जितना ज्यादा वह खेलेगा, उतना ही बेहतर होता जाएगा, लेकिन निश्चित रूप से, उसकी गेंद को हिट करने की काबिलियत किसी से कम नहीं है. जैकरी कार्टर जिन्होंने 2026 अंडर-19 पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व किया था. उन्हेंने 7 मैचों में 26.28 की औसत से 184 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 57 रहा .

सर विव ने फील्डिंग को भी एक ऐसा क्षेत्र बताया जहां कुछ युवा खिलाड़ी सुधार कर सकते हैं, उन्होंने कहा कि उनका विकास सिर्फ बैटिंग और बॉलिंग तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए, असल में एक चीज जो नजर आती है और जिसमें शायद थोड़ा सुधार करने की जरूरत है, वह है कभी-कभी कैचिंग, इसकी वजह से फील्डिंग कोचों का काम उतना अच्छा नहीं दिखता"

सर विव ने टूर्नामेंट के दौरान प्रभावित करने वाले युवा गेंदबाजों में बारबाडोस ट्राइडेंट्स के जैकीम पोलार्ड और जमैका किंग्समेन के विटेल लॉज का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि चोटों से परेशान रहने के बाद पोलार्ड की वापसी खास तौर पर उत्साहजनक रही है. उन्होंने कहा, "मैंने सुना है कि उस खिलाड़ी को कुछ चोटें लगी थीं,  वह किसी समय वेस्टइंडीज की अंडर-19 टीम का भी हिस्सा था और मुझे लगता है कि गंभीर चोटों की वजह से ही वह बाहर रहा होगा, लेकिन अब वह वापस आ गया है और काफी प्रभावशाली लग रहा है.

उन्होंने लॉज की भी तारीफ की और कहा, "जमैका का युवा खिलाड़ी लॉज भी है, उसमें जिस तरह का टैलेंट दिख रहा है, उसे देखते हुए हमारे लिए स्थिति अच्छी लग रही है, मुझे उम्मीद है कि हम इसे और आगे बढ़ा पाएंगे." लॉज ने किंग्समैन के लिए 9 मैचों में आठ विकेट लिए हैं, जबकि पोलार्ड ने 7 मैचों में 5  विकेट लिए हैं. 

विवियन रिचर्ड्स ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा कि कार्टर, "पोलार्ड और लॉज जैसे खिलाड़ियों का सामने आना कैरेबियाई क्रिकेट के भविष्य के लिए एक अच्छा संकेत है, सीपीएल में लगातार खेलने से इन युवाओं को  दुनिया के कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों के खिलाफ अपने कौशल को निखारने का मौका मिल रहा है."

ये भी पढ़ें- 2 रन से बच गया गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड, नंबर-2 पर पहुंचे नमन धीर, T20 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

ये भी पढ़ें-\\\ वैभव सूर्यवंशी को पूर्व दिग्गज की चेतावनी, बोले- 'सफल होना है तो लंबी पारियां खेलो, ईशान किशन से सीखो...

ये भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा-रोहित यादव के बाद सचिन यादव की एंट्री, भारत में सबसे दूर भाला फेंकने वाले 5 स्टार जैवलिन थ्रोअर

ये भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड खतरे में, एक फिफ्टी लगाते ही जो रूट बनेंगे नंबर-1, 149 साल में पहली बार होगा ऐसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vivian Richards, West Indies, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com