अमेरिका दौरे पर गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग (Rahul Gandhi On Election Commission) पर कई गंभीर सवाल उठाए हैं. बोस्टन की ब्राउन यूनिवर्सिटी में राहुल ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि महाराष्ट्र में जितने युवा हैं, वहां उससे ज्यादा वोटिंग हुई है. उन्होंने चुनाव आयोग पर निष्पक्षता से समझौता करने का भी आरोप लगाया. कांग्रेस सांसद ने कहा कि देश की चुनाव प्रणाली में काफी समस्या है.
)
राहुल गांधी
'चुनाव आयोग ने निष्पक्षता से किया समझौता'
महाराष्ट्र में वोटिंग पर सवाल उठाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हमने पूछा था वीडियोग्राफी हो रही है या नहीं. चुनाव आयोग ने इनकार कर दिया और नियम भी बदल दिया. उन्होंने कहा कि अब आप वोटिंग की वीडियोग्राफी की मांग भी नहीं कर सकते. अमेरिका में राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर निष्पक्षता से समझौता करने और सिस्टम में कुछ बहुत बड़ी गड़बड़ी होने का आरोप लगाया. कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने ये बात सार्वजनिक तौर पर कई बार कही है. कॉमनवेल्थ के समय पर भी अमेरिका में जाकर ऐसा बयानबाजी की थी. उनके तमाम नेता भी भारत के खिलाफ बोल रहे थे.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
)
संबित पात्रा
चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के सवाल
- महाराष्ट्र चुनाव में जितने युवा उससे ज्यादा वोट पड़े
- शाम 5.30 से 7.30 बजे के बीच 65 लोगों ने डाले वोट
- ऐसा होना किसी तरह से संभव नहीं
- एक वोट देने में औसतन 3 मिनट का समय
- 65 लाख वोट में रात के 2 बज जाते
- 2 बजे तक नहीं डाले गए वोट
- हमने पूछा था वीडियोग्राफी हो रही है या नहीं
- चुनाव आयोग ने इनकार किया, नियम भी बदल दिया
- अब आप वोटिंग की वीडियोग्राफी की मांग भी नहीं कर सकते
- चुनाव आयोग ने निष्पक्षता से समझौता किया
- सिस्टम में कुछ बहुत बड़ी गड़बड़ी है
राहुल गांधी पर बीजेपी का हमला
ऐसा पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी ने विदेश में जाकर इस तरह की बयानबाजी की है. इससे पहले भी वह इस तरह के बयान दे चुके हैं. वहीं बीजेपी राहुल गांधी के बयान पर हमलावर है. बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी के बयान को लेकर उन पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस नेता विदेश जाकर संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करते हैं. ये उनकी पहचान बन गई है. अब संबित पात्रा भी उन पर हमलावर हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं