विज्ञापन

राहुल गांधी को पीएम आवास के बाहर से उठाकर ले गई पुलिस, अखिलेश, प्रियंका भी ले जाए गए थाने

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत विपक्षी पार्टियां प्रधानमंत्री आवास के नजदीक धरना दे रही थी. अब राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस थाने ले गई है.

राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया.
NDTV
  • विपक्ष का धरना प्रधानमंत्री आवास के पास जारी है.
  • राहुल गांधी से केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह मिलने आए और धरना खत्म करने का अनुरोध किया.
  • राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह से कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक धरना जारी रहेगा.
नई दिल्ली:

धरनास्थल से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पुलिस उन्हें बस में ले गई है. कांग्रेस सांसदों को भी धरनास्थल से हटा दिया गया. इसके साथ कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को भी बस में बिठाया गया है.

राहुल गांधी को मॉडल टाउन के छत्रसाल स्टेडियम थाने ले जाया गया है.

ये धरना प्रधानमंत्री आवास के पिछले गेट के पास दी जा रही थी. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

जितेंद्र सिंह ने बताया राहुल गांधी से क्या बात हुई

कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलने और बातचीत बेनतीजा होने के बाद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी धरना स्थल पर क्या बातचीत हुई. 

जितेंद्र सिंह ने एक्स पर लिखा,  "कुछ समय पहले, यह ज्ञात हुआ कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके साथ अन्य वरिष्ठ नेता, जैसे कि श्री राहुल गांधी, श्रीमती प्रियंका गांधी इत्यादि अकस्मात ही अकबर रोड़ के समीप एक स्थान पर अपने समर्थकों  के साथ धरने पर बैठ गये हैं. सरकार ने इस वरिष्ठ दल की गरिमा के दृष्टिगत, मुझे स्वंय और मेरे साथ केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन को इन वरिष्ठ नेताओं से वार्ता करने हेतु मौके पर भेजा."

राहुल गांधी से अनुरोध किया गया कि वे अपना धरना समाप्त करें, क्योंकि यह स्थल धरने का स्थल नहीं है और यहां पर धरना करने से जनसाधारण को काफी असुविधा भी पहुंच रही है. राहुल गांधी जी ने यह मांग रखी कि यदि सरकार संसद में NEET और उससे संबंधित आंदोलन के साथ जुड़े सभी विषयों पर चर्चा करने के लिए मान जाती है, तो वह अपना धरना तुरंत समाप्त कर देगें. कुछ ही क्षणों में सरकार के शीर्ष नेतृत्व की अनुमति लेने के बाद राहुल गांधी को यह आश्वसान दिया गया कि उनकी मांग को मान लिया गया है और सरकार NEET और उससे संबंधित आंदोलन के साथ जुड़े सभी विषयों पर संसद में चर्चा करने को तैयार है.

जितेंद्र सिंह

केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री ने लिखा, "राहुल गांधी जी को जब यह सूचना पहुंचाई गई तो उन्होंने कहा कि वह इतने पर ही नहीं मानेंगे. उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे का भी आश्वसान चाहा. उन्होंने कहा कि अब मेरी दो मांगे हैं. संसद में चर्चा एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा. जब उनको याद दिलाया गया कि पहले उन्होने केवल चर्चा की ही मांग की थी, तब उन्होंने कहा कि अब मेरी मांगें बदल गयी हैं. जब उनकों विनम्रता से ये समझाने का प्रयास किया गया कि उनके जैसे वरिष्ठ नेता को इतनी जल्दी अपनी बात से मुकर जाना शोभा नहीं देता, तो उन्होंने कहा कि यह उनकी मर्जी है. जब गृह सचिव ने यह समझाने का प्रयास किया कि यह स्थल धरने के लिए अनुकूल नही हैं तो उनका उत्तर था कि ये भी उनकी मर्जी है वे जहां बैठें."

कांग्रेस के प्रदर्शन की तस्वीरें

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: IANS

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: IANS

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: IANS

धरना पर बैठने को लेकर राहुल गांधी का ट्वीट

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, "हम कल युवा छात्रों के साथ हुई क्रूरता के लिए PM मोदी से जवाब मांगने के लिए उनके घर तक मार्च कर रहे हैं. सरकार कोई जवाबदेही नहीं लेना चाहती या संसद में इस पर बहस नहीं चाहती. भारत के युवाओं का भविष्य बर्बाद करने के लिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए."

विपक्ष का ये मार्च जंतर मंतर तक होगा. फिलहाल विपक्षी नेता लोक कल्याण मार्ग पर धरना दे रहे हैं.  इस मार्च में कांग्रेस सांसदों को हिरासत में लिया जा रहा है. राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई नेताओं ने दोनों हाथों को नाइलोन रोप्स से बांध लिया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: IANS

इसके अलावा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को भी पुलिस ने डिटेन किया है. हिरासत में लिए जाने पर पंजाब कांग्रेस कैंपेन कमेटी के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, "यह बीजेपी का आतंकवाद है. वे छात्रों की बात नहीं सुनते."

हिरासत में लिए जाने के बाद कांग्रेस MP सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा, "अगर सांसदों की यह हालत है, तो सोचिए स्टूडेंट्स के साथ क्या हो रहा होगा."

कांग्रेस सासंद सैयद नसीर हुसैन ने कहा, "राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने आज लोकसभा और राज्यसभा दोनों में यह मुद्दा उठाने की कोशिश की कि कैसे कल देश भर से यहां इकट्ठा हुए और एक ऑर्गेनिक आंदोलन में हिस्सा ले रहे स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज, वॉटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया. लेकिन उन्हें बोलने नहीं दिया गया. असल में किसी सांसद को बोलने नहीं दिया गया. प्रधानमंत्री तो पार्लियामेंट भी नहीं आते. इसीलिए सभी विपक्षी सांसद उनके घर आए हैं, ताकि हमारी आवाज सुनी जा सके."

यह भी पढ़ें: वेटिंलेटर पर है प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई में घायल हुई छात्रा, डॉक्टरों ने दिया यह अपडेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com