राजधानी दिल्ली में सोमवार को युवाओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान कई जगह पुलिस और सुरक्षा बलों ने युवाओं पर बल प्रयोग किया. इस दौरान कई छात्रों को गंभीर चोटें आईं हैं. घायल छात्रों को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से 21 साल की एक छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है. उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है. हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत में सुधार हो रहा है.
21-year-old girl who was critically injured during the Delhi protest and is being treated in RML, New Delhi, has shown signs of improvement in her health. She has regained consciousness and remains on ventilator support. Doctors are considering weaning her off the ventilator if…
— ANI (@ANI) July 21, 2026
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक यह छात्रा प्रदर्शन के दौरान बुरी तरह से घायल हो गई थी. इस छात्रा को गंभीर हालत में दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूत्रों ने डॉक्टरों के हवाले से बताया गया है कि छात्रा की हालत में सुधार हो रहा है. उनका कहना है कि अगर उसकी हालत में सुधार जारी रहा तो उसे वेंटिलेटर से हटा लिया जाएगा.
वहीं समाचार एजेंसी भाषा की एक खबर के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रा को पुलिस कार्रवाई में चोटें आई थीं.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचकर घायल छात्रों से मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा. सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी और उनके साथ गए नेताओं ने उस घायल छात्रा की मां से भी मुलाकात की जिसे सोमवार को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था.
दिल्ली पुलिस ने क्या जानकारी दी है
दिल्ली पुलिस ने सोमवार को एक बयान में दावा किया था कि प्रदर्शन के दौरान 118 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए, जबकि घायल प्रदर्शनकारियों की संख्या 60 है.
यह प्रदर्शन कॉकरोच जनता पार्टी नाम के संगठन की अपील पर आयोजित किया गया था. इसमें हजारों की संख्या में छात्र शामिल हुए थे. ये छात्र परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. सोमवार को प्रदर्शनकारी युवाओं ने संसद की ओर मार्च करने का प्रयास किया था.
ये भी पढ़ें: सरेंडर करो वरना जमानत रद्द कर देंगे... SC ने सोनम रघुवंशी को दिए 2 विकल्प, तुषार मेहता ने दी ऐसी-ऐसी दलीलें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं