विज्ञापन

छात्रों की बात सुने झारखंड सरकार, बल प्रयोग की हम निंदा करते हैं: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि झारखंड के छात्रों के लिए मेरा संदेश साफ है कि हम शांतिपूर्ण ढंग से विरोध कर रहे छात्रों के ख़िलाफ़ किसी भी तरह की हिंसा की निंदा करते हैं.

छात्रों की बात सुने झारखंड सरकार, बल प्रयोग की हम निंदा करते हैं: राहुल गांधी
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी
ANI

झारखंड में JPSC-JSSC की भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है. सोमवार को तो इस विरोध प्रदर्शन हिंसक रूप ले लिया जब पुलिस और छात्र आमने सामने आ गए. भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा और लाठीचार्ज भी देखने को मिल गया.

अब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हेमंत सरकार को लेकर बड़ा बयान दिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए उन्होंने छात्रों के खिलाफ इस्तेमाल हुए बल प्रयोग की निंदा की है. राहुल गांधी ने लिखा कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग करना गलत है. छात्रों को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है और बातचीत से ही समाधान निकल सकता है. झारखंड सरकार को इन छात्रों की बात सुननी चाहिए और हर समस्या का तुरंत समाधान करना चाहिए.

राहुल गांधी ने क्या कहा?

सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भी राहुल गांधी ने यही मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि झारखंड के छात्रों के लिए मेरा संदेश साफ है कि हम शांतिपूर्ण ढंग से विरोध कर रहे छात्रों के ख़िलाफ़ किसी भी तरह की हिंसा की निंदा करते हैं. इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि यह कहाँ हो रहा है, हम इसकी निंदा करते हैं, हम इसके ख़िलाफ़ हैं, हम इसकी सलाह नहीं देते और न ही इसका समर्थन करते हैं... जब तक प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है, तब तक उस प्रदर्शन पर हिंसात्मक कार्रवाई करना, हम इसके खिलाफ हैं."

ये भी पढ़ें- झारखंड विरोध प्रदर्शन की हर अपडेट

जेपी नड्डा का वार

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने विपक्ष के रवैये पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि . विपक्ष के लोग पिछले 15 दिनों से सदन को बाधित कर रहे हैं. वे इस बात का भी प्रयास कर रहे हैं कि जंतर-मंतर के विषय पर चर्चा हो. वे लोगों को गुमराह कर रहे हैं. वे कह रहे हैं कि वहां गोली चली लेकिन वहां कोई गोली नहीं चली है. हमारा कहना है कि सदन चले क्योंकि अगर सदन चलेगा तो हम हर सवाल का जवाब देंगे... हमने महंगाई और SIR पर चर्चा की तब विपक्ष के लोग भाग गए थे... आज राहुल गांधी को झारखंड में छात्रों की आवाज सुनाई नहीं दे रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Jharkhand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com