- नीरव मोदी को लेकर साधा पीएम मोदी पर निशाना
- कहा- दोनों ने देश को लूटा है
- 'दोनों को न्याय का सामना करना होगा'
अरबों रुपये की बैंक जालसाजी के आरोपी नीरव मोदी (Nirav Modi) के लंदन में रहने और वहां की सड़कों पर सरेआम घूमने से जुड़ी खबर को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और नीरव में समानता का आरोप लगाया तथा दावा किया कि एक दिन दोनों को न्याय का सामना करना पड़ेगा. राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'लंदन में भगोड़े नीरव मोदी का वीडियो उसके और उसके भाई प्रधानमंत्री मोदी के बीच की विचित्र समानता को दिखाता है. दोनों ने भारत को लूटा और दोनों को मोदी कहा जाता है.'
साथ ही उन्होंने लिखा है, 'दोनों किसी भी सवाल का जवाब देने से इंकार करते हैं. दोनों को लगता है कि वे कानून से ऊपर हैं. दोनों न्याय का सामना करेंगे.' दरअसल, ब्रिटेन के एक बड़े अखबार ने अपनी खबर में दावा किया है कि नीरव मोदी लंदन में एक आलीशान अपार्टमेंट में रहता है और वहां की सड़कों पर घूमता है. अखबार की ओर से जारी एक वीडियो में नीरव रिपोर्टर के सवालों पर बार-बार 'नो कमेंट' कहता दिखाई देता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
The video of fugitive #NiravModi in London shows an uncanny similarity between him & his bhai, PM Modi.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 9, 2019
Both have looted India and are called Modi.
Both refuse to answer any questions.
Both believe they are above the law.
Both will face justice. https://t.co/20Y36iVj2Y
राहुल गांधी बोले- अगर हम नीरव मोदी को पकड़े तो उसके सारे पैसे गरीबों में बांट देंगे
इसके अलावा राहुल गांधी ने शनिवार को तेलंगाना में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भगोड़ा नीरव मोदी कांग्रेस की पकड़ में आता है तो उसका सारा पैसा लोगों में बांट दिया जाएगा. तेलंगाना के शमशाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, 'नरेंद्र मोदी ने नीरव मोदी के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए, लेकिन हम गरीबों के अकाउंट में ट्रांसफर करेंगे, अगर हम नीरव मोदी को पकड़ लेते हैं तो उसका पैसा ओप लोगों को दे दिया जाएगा.'
'ठेंगा दिखाकर लंदन में ऐश कर रहा भगोड़ा, देश को लुटवाकर मोदी जी नौजवानों से बिकवा रहे हैं पकौड़ा'
इसके साथ ही तेलंगाना में उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो न्यूनतम आय गारंटी योजना लागू करेगी. कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो भारत बना रहे हैं, एक भारत जहां केवल धनी लोगों को फायदा होता है तथा दूसरा भारत जहां हाथ जोड़कर ऋण माफी की मांग करने वाले किसानों को नीचा दिखाया जाता है. गांधी ने कहा कि कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी.
भगोड़े नीरव मोदी ने पहन रखा था शुतुरमुर्ग के चमड़े का कोट, चौंकाने वाली है कीमत
वहीं दूसरी ओर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी पीएम मोदी पर निशाना साधा है. केजरीवाल ने शनिवार को आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने आर्थिक अपराधियों-नीरव मोदी और विजय माल्या को देश से भागने दिया तथा उन्होंने आश्चर्य से पूछा कि क्या यही प्रधानमंत्री की देशभक्ति है?
केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘मोदी सरकार ने दोनों को देश से भगवाया. क्या यही मोदीजी की देशभक्ति है.' आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे कि माल्या और नीरव मोदी ने भारत में प्रत्यर्पित किये जाने से बचने के विषय पर चर्चा करने के लिए कई बार आपस में भेंट की.
मोदी सरकार ने दोनों को देश से क्यों भगाया? क्या मोदी जी की यही देशभक्ति है? https://t.co/TPX3HsoMpg
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 9, 2019
लंदन की सड़कों पर बेखौफ घूमता दिखा नीरव मोदी, तो कांग्रेस बोली- 'मोदी है तो मुमकिन है', देखें VIDEO
प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों ने शनिवार को बताया कि ब्रिटेन के गृह मंत्री ने नीरव मोदी को प्रत्यर्पित करने के भारत के अनुरोध को कानूनी कार्रवाई के वास्ते हाल ही में अदालत को अग्रसारित किया है.
(इनपुट- भाषा)
भगोड़ा नीरव मोदी लंदन में देखा गया, डायमंड का कारोबार भी शुरू कर चुका है: रिपोर्ट
VIDEO- लंदन में नजर आया भगोड़ा नीरव मोदी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं