विज्ञापन
This Article is From Mar 25, 2019

गरीबों को सालाना 72 हजार रुपए, 25 करोड़ लोगों को लाभ, जानें राहुल गांधी के वादों की 10 बड़ी बातें

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) से पहले सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस करके देश से गरीबी मिटाने के लिए न्यूनतम आय गारंटी योजना का ऐलान किया है.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
  1. राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में कहा, ''अब हम हिंदुस्तान के गरीब लोगों को न्याय देने जा रहे हैं, जो न्यूनतम आय योजना होगी. यह एक ऐसी ऐतिहासिक स्कीम है, हिन्दुस्तान को छोड़िए दुनिया में ऐसी स्कीम नहीं है. जहां भी मैं जाता हूं युवा, जनता, किसान, मजदूर मुझसे पूछते हैं कि मिनिमन आमदनी की लाइन क्या होगी. तो मैं यह हिंदुस्तान की जनता को कहूंगा कि मिनिमन 12 हजार रुपए सभी को मंथली मिलेगी.''
  2. देश के करीब 20 प्रतिशत परिवारों को न्यूनतम आय गारंटी का वादा किया. कांग्रेस की न्यूनतम आय गारंटी योजना के तहत 25 करोड़ लोगों को डायरेक्ट स्कीम का फायदा मिल सकेगा. 
  3. मिनिमन इनकम लाइन 12 हजार होगा, जबकि सालाना 72000 रुपए की आय गारंटी होगी. इस योजना के अंतर्गत करीब 5 करोड़ परिवारों को लाभ मिल सकेगा. राहुल गांधी ने कहा, ''यह याद रखिए कि हर रोज आपसे चोरी की जा रही है, हर रोज आपसे पैसा लिया जा रहा है.''
  4. राहुल गांधी ने आगे कहा, ''हमने मनरेगा कमिट किया था और अब आय गारंटी देकर दिखा देंगे. हम गरीबी मिटा देंगे. हमारा कहना है कि अगर आप काम कर रहे हो तो महीने में 12 रुपए से आय कम से कम होनी चाहिए.'' 
  5. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ''हिंदुस्तान में अगर मिनिमन इनकम से कम आमदनी है तो सभी की आय बढ़ाने की कोशिश करेंगे, जिससे उन्हें गरीबी से निकाला जा सके.''
  6. राहुल गांधी ने यह भी वादा किया कि पहला फेस मनरेगा था और अब यह सेकेंड फेज है, जिसमें 25 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला जाएगा. इस योजना को हम आगे लाकर दिखाएंगे.
  7. राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, ''इस देश का एक झंडा है और प्रधानमंत्री की पॉलिटिक्स में दो हिंदुस्तानी झंडा है... एक अनिल अंबानी जैसे अमीर लोगों का झंडा और दूसरा गरीबों के लिए.'' 
  8. उन्होंने आगे कहा, ''21वीं सदी में हिंदुस्तान में इस देश में गरीबी को हटाना है. यह स्कीम नहीं है यह अब गरीबी पर आखिरी पड़ाव है.'' 
  9. राहुल गांधी बोले, ''हम दो हिंदुस्तान नहीं बनने देंगे, यह अमीरों और गरीबों दोनों का ही देश होगा.''
  10. कांग्रेस अध्यक्ष ने आखिर में वादा करते हुए कहा, ''मैं महात्मा नहीं बनना चाहता, मैं दो हिंदुस्तान नहीं बनने दूंगा. गरीबों को भी इज्जत दिलाना चाहता हूं.''
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Congress President, Minimum Income Guarantee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com