विज्ञापन

Rahul Gandhi Birthday: 56 साल के हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, PM मोदी ने दी जन्मदिन की विशेष बधाई

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज 56 साल के हो गए. उनका जन्म 19 जून 1970 को हुआ था. आज उनके जन्मदिन पर पीएम मोदी सहित कांग्रेस के कई नेताओं ने जन्मदिन की बधाई दी है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत सहित कई नेताओं ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है.

Rahul Gandhi Birthday: 56 साल के हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, PM मोदी ने दी जन्मदिन की विशेष बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है.
NDTV
नई दिल्ली:

Rahul Gandhi Birthday: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर कांग्रेस कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है. कांग्रेस के कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है. पीएम मोदी ने एक एक्स पोस्ट में राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा- लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं. उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं.

कांग्रेस ने राहुल गांधी को दी जन्मदिन की बधाई

कांग्रेस ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक पोस्ट लिखा है. कांग्रेस ने एक्स पर लिखा - ऐसी दुनिया में जहां ज्यादातर लोग चुप रहना पसंद करते हैं, आपने हमेशा उस बात के लिए आवाज उठाई है जिसे आप सही मानते हैं. अन्याय, असमानता और सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ आपकी लगातार लड़ाई ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है.

आप लोगों को यह विश्वास दिलाते हैं कि राजनीति सिर्फ सत्ता पाने की बेरहम दौड़ नहीं है, बल्कि यह बदलाव लाने का एक सशक्त जरिया है. यह उसूलों पर चलने वाली और करुणा से प्रेरित हो सकती है.

ईमानदारी, सहानुभूति और उम्मीद की तलाश कर रही पूरी पीढ़ी के लिए, आप 'जेन ज़ी' (Gen Z) की आवाज़ बन गए हैं. एक ऐसे नेता जो उनकी बात सुनते हैं, समझते हैं, उन्हें सशक्त बनाते हैं और उनकी आकांक्षाओं के लिए आवाज उठाते हैं. एक अधिक दयालु, निष्पक्ष भारत और हर दिल में 'मोहब्बत की दुकान' के लिए, आपके लिए हमेशा शक्ति और खुशियों की कामना करता हूं.

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने राहुल गांधी को दी जन्मदिन की बधाई

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा- संविधान के आदर्शों के प्रति आपकी अटूट निष्ठा और अनसुनी आवाजों के लिए आपकी बेबाक लड़ाई ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है. कांग्रेस पार्टी की सबको साथ लेकर चलने की परंपरा, सामाजिक न्याय, सद्भाव और करुणा की भावना आपके सार्वजनिक जीवन और नेतृत्व में झलकती है. लोगों के साथ लगातार जुड़ाव और सत्ता के सामने सच बोलने के आपके साहस के ज़रिए, आपने हमेशा सबसे कमज़ोर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के हितों की वकालत की है. ईश्वर आपको अच्छा स्वास्थ्य, खुशी, शक्ति और देश की सेवा में लंबी उम्र प्रदान करे.

अशोक गहलोत ने राहुल गांधी को दी जन्मदिन की बधाई

राजस्थान के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा- युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों के लिए अथक संघर्ष करने वाले राहुल जी पूरे देश में उन लोगों की सशक्त आवाज बन गए हैं, जिनकी बात पहले सुनी नहीं जाती थी. संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक सिद्धांतों की रक्षा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता लाखों लोगों को प्रेरित करती रहती है. मैं आपके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और देश की सेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए निरंतर शक्ति की कामना करता हूं.

खबर अपडेट की जा रही है.

लेखक के बारे में
img
प्रभांशु रंजन
चीफ सब एडिटर
2017 में राजस्थान पत्रिका से पेशेवर पत्रकारिता जीवन की शुरुआत. इसके बाद इंडिया न्यूज, दैनिक भास्कर होते हुए NDTV में कार्यरत. डिजिटल से करियर की शुरुआ... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Rahul Gandhi Birthday, Rahul Gandhi Birthday Wishes, PM Modi, PM Modi Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com