विज्ञापन

राहुल गांधी से घायल पुलिस वालों पर पूछा सवाल, जवाब मिला- BJP से हो क्या?

जंतर-मंतर प्रदर्शन में घायल हुए दिल्ली जवानों के परिजनों के प्रेस कॉफ्रेंस पर मीडिया ने राहुल गांधी से सवाल पूछा. यह सवाल पूरा होता उससे पहले ही कांग्रेस नेता ने पूछा- बीजेपी से हो क्या?

राहुल गांधी से घायल पुलिस वालों पर पूछा सवाल, जवाब मिला- BJP से हो क्या?
संसद भवन में राहुल गांधी.
NDTV
  • दिल्ली पुलिस के घायल जवानों के परिजनों के प्रेस कॉफ्रेंस पर राहुल गांधी से सवाल पूछा गया.
  • इस सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने मीडिया से दूसरा सवाल पूछ लिया.
  • राहुल गांधी ने सवाल पूरा होने से पहले ही मीडिया से कहा- बीजेपी से हो क्या?
नई दिल्ली:

NEET पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली में बीते दिनों हुए प्रदर्शन में घायल हुए पुलिस जवानों के परिजनों ने आज प्रेस कॉफ्रेंस में अपना दर्द बताया है. इस प्रदर्शन में भड़की हिंसा में पुलिस के कई जवान घायल हुए थे. प्रेस कॉफ्रेंस में घायल जवानों के परिजनों ने बताया कि कैसे उनके ऊपर हमला किया गया. इस प्रेस कॉफ्रेंस के कुछ देर बाद संसद भवन में मीडिया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सवाल पूछा. मीडिया कर्मियों ने जैसे ही दिल्ली पुलिस के घायल जवानों के परिजनों के प्रेस कॉफ्रेंस का जिक्र करते हुए सवाल किया, राहुल गांधी ने जवाब में सवाल दागते हुए कहा- BJP से हो क्या? 

सवाल पूरा होता उससे पहले राहुल बोले- बीजेपी से हो क्या?

इसका वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि संसद भवन परिसर से बाहर निकलते समय मीडिया ने राहुल गांधी ने घायल पुलिस परिजनों के प्रेस कॉफ्रेंस पर प्रतिक्रिया मांगी. अभी मीडिया का सवाल पूरा होता उससे पहले ही राहुल गांधी ने कहा- भैया, आप बीजेपी से हो क्या?

यह बोलते हुए राहुल गांधी निकलते चले गए. मालूम हो कि दिल्ली पुलिस के प्रेस कॉफ्रेंस में उस दिन झड़प में घायल हुए पुलिस अधिकारियों के परिजनों ने अपनी पीड़ा बताई.  

घायल जवानों के परिजनों ने बताई पीड़ा

उस दिन की हिंसा में घायल हुए दिल्ली पुलिस के SI की बेटी ने कहा, " मेरे पिता पुलिस में शामिल होने से पहले इंडियन नेवी में मरीन कमांडो थे. उन्होंने अपनी जिंदगी के 15 साल इंडियन नेवी को दिए. मेरे पिता मुख्य प्रदर्शन स्थल पर मौजूद थे. वे बैरिकेड्स के पास सबसे आगे थे, जहां बहुत भीड़ थी. जब भी मेरे पिता रात को घर आते, तो वे कहते थे कि यह प्रदर्शन अब छात्रों का प्रदर्शन नहीं लग रहा था. इसमें कई असामाजिक तत्व शामिल हो गए थे.

25 जुलाई को, एक हिंसक भीड़ ने मेरे पिता को घसीटा और जंतर-मंतर मंच के पास उनको पीट-पीटकर हत्या करने की कोशिश की. वे RML अस्पताल में लगभग चार घंटे तक बेहोश रहे. उसी रात बाद में, उनके साथी उन्हें घर लाए और उनकी वर्दी खून से लथपथ थी..." वे RML अस्पताल में करीब चार घंटे तक बेहोश रहे. रात करीब 10:00 बजे उनके साथी उन्हें घर लाए, और उनकी वर्दी पूरी तरह खून से सनी हुई थी.

यह भी पढ़ें - 'भीड़ ने लगभग मेरे पिता को मार ही डाला था', CJP प्रोटेस्ट में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों ने बताया अपना दर्द

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Rahul Gandhi News, Jantar Mantar, Jantar Mantar Protest, Delhi Police Injured Cops
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com