- निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने NDTV से खास बातचीत में अपने साधु भेष पर बड़ा बयान दिया है.
- पप्पू यादव का कहना है कि हम राम के चरित्र वाले हैं, सनातन के लिए जान देने को तैयार हैं.
- पप्पू यादव ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज से करवाए जाने की मांग की है.
बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव शुक्रवार को संसद में चर्चा में रहे. वह पुजारी के भेष के पहुंचे और राम मंदिर चढ़ावा चोरी मुद्दे पर विपक्षी सांसदों के साथ प्रदर्शन किया. जिस पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी नाराजगी जताई थी. NDTV से खास बातचीत में पप्पू यादव ने स्पीकर की नाराजगी पर कहा 'हम वासुदेव कुटुंब को मानने वाले हैं. हम शिव को मानने वाले लोग हैं. शिव ने जो विष पिया था. हम उस दर्शन को मानने वाले हैं. राम हमारे चरित्र में हैं, चिंतन में हैं, विचार में हैं. कृष्ण हमारे क्रांति में हैं. हम सबको मानने वाले हैं. हम आस्था के प्रतीक खिलवाड़ नहीं करते. हम असली सनातनी है.'
कपड़े बदलते हैं चरित्र नहीं बदलते: पप्पू यादव
पप्पू यादव संसद में साधु भेष में पहुंचे थे. इस दौरान जब उनसे इस पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा 'हम कपड़े बदलते हैं चरित्र नहीं बदलते, हम सनातनी है, हम शिव के भक्त हैं, हम राम के चरित्र वाले हैं. हम हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के जांज से जांच चाहते हैं. हम मंदिर मस्जिद, गुरुद्वारे, सबकी जांच चाहते हैं. हम एसआईटी से जांच नहीं चाहते हैं हम सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट के जज से जांच चाहते हैं. हिदुस्तान की आत्मा पर चोट पहुंचाई गई है. अगर सनातन के लिए ठेस पहुंचाई जाएगी तो मैं एक बार नहीं कई बार कुर्बान होने को तैयार हूं. हमने कोई भी संसदीय मर्यादा का उल्लघन नहीं है. हम सनातन के लिए जान देने को तैयार हैं.
🔴#NdtvExclusive| 'हम भेष बदलते हैं, चरित्र नहीं, संसद की मर्यादा का पूरा सम्मान', NDTV से बोले पप्पू यादव#PappuYadav | @vikasbha pic.twitter.com/eS5qh1LJ3E
— NDTV India (@ndtvindia) July 31, 2026
ये भी पढ़ेंः राहुल गांधी से घायल पुलिस वालों पर पूछा सवाल, जवाब मिला- BJP से हो क्या?
'हम सनातन को बचाना चाहते हैं'
पप्पू यादव ने कहा कि हम सब सनातन को बचाना चाहते हैं. सांसद ने कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव समेत सभी विपक्षी दल के नेता सनातन को लेकर चितिंत हैं. यह सब सनातन को बचाने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं. सनातन के खिलाफ हमला हुआ है. इसलिए हमारा युद्ध जारी रहेगा. हालांकि जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने संसद में साधु भेष रखने पर संतों ने उन पर अपमान का आरोप लगाया है. इस पर पप्पू यादव ने कहा कि वह सनातन के सम्मान के लिए खड़े हैं.
साधु भेष में संसद पहुंचे पप्पू यादव
बता दें कि शुक्रवार को संसद की कार्यवाही में शामिल होने के लिए पहुंचे पप्पू यादव पुजारी के भेष में पहुंचे थे. जहां उन्होंने विपक्षी सांसदों के साथ मिलकर राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान राहुल गांधी समेत कई विपक्षी सांसद भी उनके साथ प्रदर्शन में संसद परिसर में शामिल रहे.
ये भी पढ़ेंः संसद में साधु बनकर पहुंचे पप्पू यादव, सांसद देने लगे दान और फिर 'छीना-झपटी', स्पीकर ने दी वॉर्निंग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं