विज्ञापन
This Article is From Aug 31, 2018

राफेल को लेकर राहुल ने फिर किया मोदी सरकार पर हमला, बोले- यह वैश्विक भ्रष्टाचार है

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल सौदे को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर शुक्रवार को भी अपना हमला जारी रखा और इसे ‘वैश्विक भ्रष्टाचार’ करार दिया.

राफेल को लेकर राहुल ने फिर किया मोदी सरकार पर हमला, बोले- यह वैश्विक भ्रष्टाचार है
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
  • राहुल ने फिर साधा मोदी सरकार पर निशाना
  • राफेल को लेकर साधा निशाना
  • बोले- यह वैश्विक भ्रष्टाचार है
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल सौदे को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर शुक्रवार को भी अपना हमला जारी रखा और इसे ‘वैश्विक भ्रष्टाचार’ करार दिया. इस विवादास्पद राफेल लड़ाकू जेट सौदे को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप गुरुवार को तेज हो गया था. गांधी ने सवाल किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्योगपति अनिल अंबानी के बीच क्या सौदा हुआ है. उसके बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राहुल पर झूठ का सहारा लेने का आरोप लगाया था. गांधी ने कैलाश मानसरोवर यात्रा पर विदा होने से पहले ट्वीट किया, ‘‘वैश्विक भ्रष्टाचार. यह राफेल विमान वाकई दूर तक और तेजी से उड़ता है. यह अगले दो-चार हफ्तों में बड़े-बड़े धमाके करने जा रहा है.’’ 

यह भी पढ़ें: राफेल करार : अंबानी के नोटिस पर कांग्रेस का पलटवार, कहा - हम डरने वाले नहीं, चुप नहीं बैठेंगे

उन्होंने मीडिया की एक खबर भी टैग किया. इस खबर में दावा किया गया है कि राफेल की बातचीत तभी से चल रही थी जब रिलायंस इंटरटेनमेंट ने तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रांसवा ओलांद की पार्टनर को फिल्म प्रोडक्शन में मदद की थी. गांधी ने कहा, ‘‘मोदीजी, कृपया अनिल से कहिए, फ्रांस में एक बड़ी समस्या है.’’ कांग्रेस अध्यक्ष ने कल मोदी सरकार पर हमला तेज कर दिया था और प्रधानमंत्री पर राफेले सौदे को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाया था. उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में जेपीसी की मांग दोहरायी थी और कहा था कि भारत उनके और अनिल अंबानी के बीच का सौदा जानना चाहता है. 

VIDEO: रफाल सौदे की कीमत बताना देशहित में नहीं : अरुण जेटली
अंबानी ने कांग्रेस के आरोप से इनकार किया है और विपक्षी दल पर झूठा बयान देने का आरोप लगाया है. उन्होंने गांधी को पत्र लिखा है और सौदे पर सफाई दी है. उन्होंने कई कांग्रेस नेताओं को मानहानि का नोटिस भेजा है और उनसे झूठे बयान नहीं देने को कहा है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Modi Government
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com