विज्ञापन

हरभजन के घर पर पत्थर, राजिंदर गुप्ता की फैक्ट्री का पानी काटा... राघव चड्ढा ने राष्ट्रपति से मिल क्या-क्या बताया

राघव ने कहा कि आम आदमी पार्टी के पास 1 राज्य में सरकार है, जबकि बीजेपी के पास 21 राज्यों में सरकार है. अगर हम बदलने की भावना की तहत करवाई करेंगे तो सोचिए ये कहां जाकर रुकेगी. उन्होंने अपील करते हुए कहा कि  पंजाब के अधिकारी बिना विधायकों और मंत्रियों से डरे काम करें.

हरभजन के घर पर पत्थर, राजिंदर गुप्ता की फैक्ट्री का पानी काटा... राघव चड्ढा ने राष्ट्रपति से मिल क्या-क्या बताया
दिल्ली में राष्ट्रपति मुर्मू से मिले राघव चड्ढा.
  • राघव चड्ढा समेत AAP छोड़ने वाले अन्य सांसदों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की
  • राघव चड्ढा ने पंजाब सरकार पर बदले की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाया
  • राघुव ने पत्थरबाजी, फैक्ट्री के पानी कनेक्शन काटना और झूठे मुकदमें दर्ज करने जैसी घटनाओं को उठाया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

आम आदमी पार्टी की आंतरिक लड़ाई अब राष्ट्रपति भवन तक पहुंच गई है. पिछले दिनों पार्टी का साथ छोड़ बीजेपी में शामिल हुए सांसद राघव चड्ढा सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले, इस डेलिगेशन में सांसद संदीप पाठक, राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और राजिंदर गुप्ता शामिल थे. महामहिम को उन्होंने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा बदले की भावना से की जा रही करवाई से अवगत कराया.

पंजाब सरकार बदले की भावना से काम कर रही

राघव ने कहा कि पंजाब सरकार पर आम आदमी पार्टी का साथ छोड़ने वाले सभी सांसदों के खिलाफ़ बदले की भावना से काम कर रही है. पहले हरभजन सिंह के घर पत्थर फेंके जाने की घटना हुई. फिर राजिंदर गुप्ता की फैक्ट्री में पानी का कनेक्शन काट दिया गया. पोल्युशन विभाग जाकर रेड मार रहा है. हद तो तब हो गई जब संदीप पाठक के ख़िलाफ केस दर्ज किया गया.

राघव ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने बदले की भावना से जिस करवाई की शुरुआत की है वह बहुत खतरनाक है और इसका अंत अच्छा नहीं होगा. राघव ने ये भी कहा कि अब उनके खिलाफ एक्शन लिए जाने की प्लानिंग की जा रही है. उन्होंने कहा कि जब तक हम AAP के साथ थे, तब तक सब ठीक था, लेकिन अब जब हमने AAP छोड़ दी तो हमें गद्दार कहा जा रहा है. सोशल मीडिया पर लोग हमें गालियां दे रहे हैं.

राघव ने जताया खुद के खिलाफ डर

राघव चड्ढा ने राष्ट्रपति के सामने उनके खिलाफ भी कार्रवाई किए जाने का डर जताया. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी एक समझौतावादी पार्टी है. पार्टी पर पंजाब सरकार की मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए राघव ने कहा कि जिस तरह से मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है, वह बेहद खतरनाक है. उन्होंने पंजाब के अधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि आप सम्मानित लोग हैं, आप आम आदमी पार्टी के किसी भी खतरे में न आएं.

राघव ने कहा कि आम आदमी पार्टी के पास 1 राज्य में सरकार है, जबकि बीजेपी के पास 21 राज्यों में सरकार है. अगर हम बदलने की भावना की तहत करवाई करेंगे तो सोचिए ये कहां जाकर रुकेगी. उन्होंने अपील करते हुए कहा कि  पंजाब के अधिकारी बिना विधायकों और मंत्रियों से डरे काम करें. राघव ने ये भी कहा कि पंजाब में आप सरकार बस कुछ ही दिनों की है.  उन्होंने कहा कि जब थे आज्ञाकारी, तभी तक थे सृष्टाचारी.

AAP पंजाब में अपनी सरकार नहीं बचा सकती

वहीं संदीप पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी फ़र्ज़ी तरीके से फैक्ट्री में छापे मार रही है. FIR करो लेकिन फिर पीछे मत हटना. उन्होंने कहा कि इस तरह से आप पंजाब में अपनी सरकार नहीं बचा सकती. इस तरह से झूठे और फ़र्ज़ी केस दर्ज करके आप हमें रोक नहीं पाओगे. 

ये भी पढ़ें- CA रहे हैं राघव चड्ढा, जानें कैसे बनते हैं चार्टर्ड अकाउंटेंट, क्‍या पढ़ना होता है, कितनी होती है कमाई

ये भी पढ़ें-AAP से भरा मन तो राघव चड्ढा के पास थे तीन विकल्प, फिर क्यों चुनी BJP? नए VIDEO में बताया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com