विज्ञापन
20 days ago
नई दिल्ली:

Breaking News Latest Live Updates: आम आदमी पार्टी छोड़ भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने वाले राघव चड्ढा आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने वाले हैं. बिलकिस बानो केस  में दोषियों की अपील पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. सीएए की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर आज से अंतिम सुनवाई शुरू होगी. देश के हर कोने की ताजा और पुख्ता खबरों के लिए पढ़ते रहिए एनडीटीवी हिंदी 

West Bengal Results 2026: 2500 की सैलरी पानी वाली महिला बन गई बंगाल की नई बीजेपी विधायक,कौन हैं कलिता माझी?

कलिता माझी पहले घरेलू कामगार या कहें एक मेड के रूप में काम करती थीं और महीने में सिर्फ 2,500 रुपये कमाती थीं. अब वह विधानसभा सदस्य (MLA) चुनी गई हैं. उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों को 12,535 वोटों के अंतर से हराया है. उनकी जीत सिर्फ एक चुनावी नतीजा नहीं है, बल्कि मुश्किल हालात के बावजूद हार न मानने की कहानी है.

Raghav Chadha Live: राष्ट्रपति मुर्मू से मिलने के बाद क्या बोले राघव चड्ढा?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद राज्यसभा सांसद और बीजेपी नेता राघव चड्ढा ने कहा,“हमने राष्ट्रपति को आम आदमी पार्टी की ओर से पंजाब की सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग और गलत इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी है. राष्ट्रपति ने हमें सुरक्षा का आश्वासन दिया है और संविधान की रक्षा की बात कही है.मैं पंजाब सरकार के अधिकारियों से कहना चाहता हूं कि सावधान रहें,क्योंकि AAP सरकार के पास अब सिर्फ कुछ ही महीने बचे हैं.”

Raghav Chadha Live: राष्ट्रपति मुर्मू से मिलने पहुंचे राघव चड्ढा, देखिए वीडियो

Live Updates: बीजेपी में शामिल होने के बाद कोई कानून से ऊपर हो सकता है?- भगवंत मान

आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों के साथ राष्ट्रपति से मुलाकात को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा,“इस पर कानून होना चाहिए नहीं तो किसी पार्टी के पांच लोग कहेंगे कि हम अलग पार्टी हैं. क्या बीजेपी में शामिल होने के बाद कोई कानून से ऊपर हो सकता है? कानून सर्वोपरि है.मैं राष्ट्रपति को इस बारे में पूरी जानकारी दूंगा और हर बात से अवगत कराऊंगा.”

Live Updates:बेंगलुरु में ISRO परिसर के ऊपर रहस्यमयी ड्रोन देखा गया, एफआईआर दर्ज

बेंगलुरु के कार्तिक नगर स्थित ISRO के ISITE परिसर के ऊपर एक अज्ञात ड्रोन उड़ते हुए देखे जाने के बाद मामला दर्ज किया गया है.यह इलाका नो‑ड्रोन जोन घोषित है, जिससे गंभीर सुरक्षा चिंताएं पैदा हो गई हैं.एच.ए.एल. पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के अनुसार, यह घटना 2 मई 2026 की सुबह 8:00 से 8:25 बजे के बीच हुई.ड्रोन को सुबह करीब 8:16 बजे परिसर के ऊपर 80 से 100 फीट की ऊंचाई पर उड़ते हुए देखा गया. ड्रोन करीब 10 से 12 सेकंड तक दिखाई दिया,फिर अचानक ओझल हो गया.इस मामले की शिकायत ISRO परिसर में तैनात CISF यूनिट के सब‑इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने दर्ज कराई है.उन्होंने बताया कि ISITE परिसर अत्यंत संवेदनशील और प्रतिबंधित क्षेत्र है,जहां किसी भी तरह की ड्रोन गतिविधि सख्त रूप से निषिद्ध है.पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 और विमान अधिनियम, 1934 की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है और जांच जारी है.

Live Updates: राघव चड्डा का राष्ट्रपति से मिलना एक ड्रामा-पंजाब आप विधायक

पंजाब के मंत्री हरदीप सिंह मुंडियन ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों के राष्ट्रपति से मिलने को लेकर कहा,“हम उन आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग करेंगे,जिन्होंने बीजेपी जॉइन की है. राघव चड्ढा भी राष्ट्रपति से मिलने जा रहे हैं,सिर्फ ड्रामा करने के लिए.”

West Bengal Results 2026: बंगाल की जनता को उनके दुखों से राहत मिली- बीजेपी सांसद दिनेश शर्मा

पश्चिम बंगाल चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर बीजेपी सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि भगवान हनुमान सभी कष्टों को दूर करते हैं.कल बंगाल की जनता को उनके दुखों से राहत मिली. पूरा भारत सुखी रहे,शांति और समृद्धि बनी रहे और हम सभी मिल‑जुलकर सौहार्द से रहें,यही मेरी कामना है.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com