विज्ञापन

CA रहे हैं राघव चड्ढा, जानें कैसे बनते हैं चार्टर्ड अकाउंटेंट, क्‍या पढ़ना होता है, कितनी होती है कमाई

CA यानी चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार पढ़ाई करनी होती है

CA रहे हैं राघव चड्ढा, जानें कैसे बनते हैं चार्टर्ड अकाउंटेंट, क्‍या पढ़ना होता है, कितनी होती है कमाई

राघव चड्ढा इन दिनों चर्चा में है. वे आम आदमी पार्टी (आप) छोड़कर बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. राघव चड्ढा ने दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से पढ़ाई की थी. 2009 में दिल्ली विश्वविद्यालय से बी कॉम की डिग्री हासिल की. साल 2011 में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया से सीए की डिग्री प्राप्त की. वह पेशेवर चार्टर्ड अकाउंटेंट रहे हैं. आप भी जानें कैसे बनते हैं सीए और कितनी होती है कमाई. 

कैसे बनते हैं सीए (CA) 
CA यानी चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार पढ़ाई करनी होती है और उनके द्वारा लिए जाने वाले एग्‍जाम क्‍लीयर करने होते हैं. आमतौर पर 4.5 से 5 साल का समय लग जाता है. 

CA बनने की प्रक्रिया क्‍या है, क्‍या पढ़ना होता है  
सीए बनने के लिए 10वीं के बाद कॉमर्स लेनी होती है. इसके बाद छात्र CA Foundation कोर्स के लिए रजिस्टर कर सकते हैं. CA Foundation कोर्स में चार पेपर होते हैं- अकाउंटिंग, लॉ, मैथमेटिक्स और इकोनॉमिक्स. 

एक बार CA Foundation कोर्स  में पास हो जाने के बाद छात्र CA Intermediate में प्रवेश लेते हैं. इसमें दो ग्रुप और कुल 8 पेपर होते हैं. इसमें अकाउंटिंग, कॉस्टिंग, टैक्सेशन, ऑडिट आदि विषय होते हैं. 

कौन होते हैं प्रॉम्प्ट इंजीनियर्स, क्यों कंपनियां इन्हें करोड़ों का पैकेज दे रही हैं?

Intermediate के एक या दोनों ग्रुप पास करने के बाद 3 साल की आर्टिकलशिप करनी होती है. यह किसी प्रैक्टिसिंग CA के अंडर होती है, जहां छात्र को वास्तविक काम का अनुभव मिलता है. 

Articleship के अंतिम चरण में छात्र CA Final परीक्षा देते हैं. यह सबसे कठिन स्तर होता है. इसे पास करने के बाद आप एक प्रमाणित चार्टर्ड अकाउंटेंट बन जाते हैं. 

सीए की कमाई 
CA बनने के बाद कमाई काफी अच्‍छी होती है- 

  • फ्रेशर होने पर भी सीए को शुरुआत में 6 से 12 लाख रुपये सालाना तक सैलरी मिल जाती है. 
  • कुछ अनुभव होने के बाद ये सैलरी 15 से 25 लाख रुपए सालाना तक पहुंच जाती है. 
  • वरिष्‍ठ सीए आराम से 40 लाख सालाना रुपए या उससे ज्यादा कमा पाते हैं. 
  • कई सीए अपनी फर्म खोलकर काम करते हैं. ऐसे में वे क्लाइंट के बिजनेस, कमाई या काम के आधार पर चार्ज करते हैं. इनकी कमाई सालाना करोड़ों रुपए तक की हो सकती है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com