दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में आज सीबीआई दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल से पूछताछ कर रही है. उन्हें सीबीआई ने पहले ही समन भेजकर 16 अप्रैल को मुख्यालय बुलाया था. इसी के मद्देनजर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं. केजरीवाल के सीबीआई मुख्यालय पहुंचने से पहले वहां सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया.
इधर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को CBI द्वारा शराब नीति से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए ले जाने से पहले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के कश्मीरी गेट सहित कई इलाकों में धरना प्रदर्शन किया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
CM अरविंद केजरीवाल से पूछताछ को लेकर CBI मुख्यालय के आसपास दिल्ली पुलिस ने धारा 144 लागू कर दी गई है. इस इलाके में प्रोटेस्ट करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी. साथ ही 'आप' मुख्यालय से सीबीआई मुख्यालय के रास्ते पर कई जगह बेरिकेडिंग की गई है. सीबीआई मुख्यालय के आसपास सभी जगह बेरिकेडिंग है. दिल्ली पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बलों के जवान भी बड़ी संख्या में तैनात हैं.
इधर, अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र बुलाया है. सीएम केजरीवाल को सीबीआई द्वारा भेजे गए समन के बाद यह विशेष सत्र बुलाया गया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) देश के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरी है और यही वजह है कि उसे कुचलने के प्रयास किए जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें :
* अतीक अहमद और अशरफ की कैसे हुई हत्या? जानिए पूरा घटनाक्रम, 10 बड़ी बातें
* "अपराध की पराकाष्ठा...", अतीक अहमद की हत्या पर बोले अखिलेश यादव
* अतीक अहमद और अशरफ की हत्या में कथित तौर पर शामिल थे ये अपराधी, नाम आया सामने, दो गिरफ्तार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं