पंजाब के होशियारपुर में 5 साल के बच्चे का अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के बहुचर्चित मामले में अदालत ने शुक्रवार को बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा दी है. इस फैसले के बाद पीड़ित परिवार ने संतोष जताया है.
घर के बाहर से उठाकर ले गया था आरोपी
करीब एक साल पहले न्यू दीप नगर में 5 वर्षीय हरबीर घर के बाहर था. बताया जाता है कि आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया. कुछ देर बाद बच्चा गायब हो गया तो परिवार और स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश शुरू की. मामला पुलिस तक पहुंचा और फिर जांच शुरू हुई.
आठ महीने चली सुनवाई
पुलिस ने जांच पूरी कर आरोपी के खिलाफ अदालत में चालान पेश किया. सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने सबूत और गवाह पेश किए. करीब आठ महीने चली कानूनी प्रक्रिया के बाद अदालत ने आरोपी को दोषी माना और उसे फांसी की सजा सुनाई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं