विज्ञापन
This Article is From Jun 07, 2025

हाय-हाय मरजाने... लंदन में पंजाबी सिंगर की कार के शीशे तोड़ चोर उड़ा ले गए लाखों के LV बैग

सिंगर सुनंदा दुखी मन से कह रही हैं कि देखो चोरों ने उनकी गाड़ी का क्या हाल कर दिया और भीतर रखे दो एलवी के बैग चुरा (Singer LV Bags Stolen) ले गए. ये बैग उनको बहुत पसंद थे, जो उन्होंने मेहनत से खरीदे थे.

हाय-हाय मरजाने... लंदन में पंजाबी सिंगर की कार के शीशे तोड़ चोर उड़ा ले गए लाखों के LV बैग
लंदन में पंजाबी सिंगर के लाखों के बैग चोरी.
नई दिल्ली:

भारत में आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, जब चोर खड़ी कार के शीशे तोड़कर सामान पार कर जाते हैं. पार्किंग एरिया या फिर किसी सुनसान जगह पर ऐसी घटनाएं आम हैं. लेकिन क्या कभी सोचा है कि लंदन जैसे शहर में भी चोर ऐसी हरकतें करते है. लंदन का नाम सुनकर जहन में आता है कि अरे वहां के चोर तो बड़ी-बड़ी चीजें चुराते होंगे. लेकिन एक पंजाबी सिंगर ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिससे ये तो पता चल गया कि लंदन में भी चोर ऐसी ही हरकतें करते हैं. वहां भी पार्किंग में खड़ी कार से शीशे तोड़कर सामान चुरा लिया जाता है. पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के दो महंगे बैग चोर उनकी जगुआर के शीशे तोड़कर चुरा (Punjabi Singer LV Bags Stolen) ले गए. ये बैग सिंगर के फेवरेट थे. 

पंजाबी सिंगर की कार में शीशा तोड़कर चोरी

पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने लंदन का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें उनकी बड़ी सी कार के टीटे हुए शीशे दिखाई दे रहे हैं. जमीन पर कुछ कांच बिखरा पड़ा है. सिंगर दुखी मन से ये बता रही हैं कि वह लंदन में हैं और गाड़ी के भीतर एलवी ब्रांड के उनके दो लग्जरी बैग रखे थे. चोरों ने उनकी कार के शीशे को तोड़ा और दोनों बैग चुरा ले गए.

Latest and Breaking News on NDTV

सिंगर सुनंदा के लग्जरी LV बैग चोरी

सुनंदा पंजाबी भाषा में दुखी मन से कह रही हैं कि देखो चोरों ने उनकी गाड़ी का क्या हाल कर दिया और भीतर रखे दो एलवी के बैग चुरा ले गए. ये बैग उनको बहुत पसंद थे. कार के भीतर एक अचैटी थी और एक हैंडबैग था. दोनों ही एलवी ब्रांड के थे, जो उन्होंने बहुत ही मेहनत से कमाए थे. चोर सबकुछ ले गए.

Latest and Breaking News on NDTV

कार का शीशा तोड़ा, चुरा ले गए महंगे बैग्स

वीडियो में देखा जा सकता है कि उनकी कार के दो शीटें पूरी तरह से टूटे हुए हैं. ऐसा लग रहा कि जैसे किसी भारी चीज को मारकर चोरों ने इन शीशों को तोड़ा हो. अपने पसंदीदा बैग्स चोरी होने से सिंगर बहुत ही दुखी हैं. बता दें कि एलवी एक लग्जरी ब्रांड है, जिसके बैग काफी  महंगी होते हैं. बैग्स की कीमत लाखों में होती है. पंजाबी सिंगर के लाखों के बैग चोर उनकी कार से चुरा ले गए, जिससे वह बहुत ही परेशान हो गई हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
London News, Punjabi Singer Sunanda Sharma, Punjabi Singer In London, Singer LV Bags Stolen
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com