पंजाब (Punjab) के गुरदासपुर में ट्रैक्टर से स्टंट दिखाने की कोशिश जानलेवा साबित हुई और एक मेले का माहौल गमगीन हो गया. दरअसल, एक ग्रामीण खेल मेले के दौरान 29 साल का युवक ट्रैक्टर पर जोखिम भरे स्टंट का प्रदर्शन कर रहा था. इसी दौरान उसकी ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई. इस घटना का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है. अधिकारियों के अनुसार, सुखमनदीप सिंह की शनिवार को जिले के फतेहगढ़ चुरियन क्षेत्र के सरचुर गांव में स्टंट करते समय मौत हो गई.
एक प्रत्यक्षदर्शी ने इस घटना के बारे में बताया है. उन्होंने कहा कि यह घटना उस वक्त हुई जब सुखमनदीप ने एक टायर पर पैर रखकर ट्रैक्टर पर चढ़ने की कोशिश की.
-
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़
उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर को दो पहियों पर घुमते वक्त उसने वाहन पर चढ़ने की कोशिश की थी. इसी दौरान वह फिसल जाता है और गिर जाता है. इसके बाद वह ट्रैक्टर के टायरों के नीचे आ गया और कुचल गया.
यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोग अवाक रह जाते हैं. उनमें से कुछ लोग उसे बचाने के लिए आगे भी आते हैं, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होती है.
ये भी पढ़ें :
* पंजाब: 73 साल की मां को बेरहमी से पीटता था वकील, पत्नी और बेटा भी देते थे साथ
* दिल्ली में बिगड़ी एयर की क्वॉलिटी, NASA ने शेयर किया पंजाब में पराली जलाने का लेटेस्ट ट्रेंड
* दिल्ली में ढाबा मालिक और उसके नाबालिग बेटे की हत्या के आरोप में घरेलू कर्मचारी पंजाब से गिरफ्तार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं