विज्ञापन

हिमाचल घूमने गए पंजाब के 3 पर्यटकों की दर्दनाक मौत, डलहौजी में खाई में वाहन गिरने से हुआ हादसा

चंबा जिले में गांधी चौक के पास डलहौजी-करेलनु सड़क पर चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और वह (वाहन) खाई में गिर गया. इसे हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई

हिमाचल घूमने गए पंजाब के 3 पर्यटकों की दर्दनाक मौत, डलहौजी में खाई में वाहन गिरने से हुआ हादसा
हिमाचल घूमने गए पंजाब के 3 पर्यटकों की दर्दनाक मौत

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शुक्रवार रात को दर्दनाक हादसा हो गया है. एक वाहन के सड़क से फिसलकर खाई में गिरने से 3 पर्यटकों की मौत हो गई है. इस हादसे में तीन अन्य लोग घायल भी हुए हैं. जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. मृतक पर्यटक पंजाब के रहने वाले हैं. जानकारी के अनुसार, मृतकों में एक युवती भी शामिल है, जो हिमाचल घूमने गए थे. उधर हादसे की सूचना पर स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे. 

शुक्रवार रात को हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, हादसा चंबा जिले के डलहौजी इलाके में हुआ है. शुक्रवार रात गांधी चौक के पास डलहौजी-करेलनु सड़क पर चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और वह (वाहन) खाई में गिर गया. इसे हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया. 

पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों और जिला प्रशासन की मदद से घायलों को बचा लिया गया. पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान सिमरनप्रीत कौर (18), सुरिंदर (25) और सोफिया (19) के रूप में हुई है. खाई में गिरकर जान गंवाने वाले तीनों पर्यटकों पंजाब के जालंधर के रहने वाले हैं. 

तीन अन्य लोग हादसे में घायल

वहीं, हादसे में तीन अन्य लोग घायल भी हुए हैं, जिनको स्थानीय लोगों और जिला प्रशासन के अधिकारियों की मदद से पुलिस दल ने बचाया. घायलों में में प्रिंस (21), सुमनप्रीत (19) और बलबीर (20) शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि तीनों घायलों का डलहौजी के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है. 

यह भी पढे़ं-

ना सिलेंडर, ना गैस के लिए एजेंसी का चक्कर... बिहार के इस गांव में 'गोबर' से जल रहा चूल्हा

आंध्र प्रदेश के नेशनल हाईवे-26 पर बस में लगी आग, ओडिशा कांग्रेस विधायक समेत 42 यात्री बाल-बाल बचे

पथराव में घायल पुलिसवाले, गोरक्षकों का हाइवे पर बवाल; फरसा वाले बाबा की मौत पर अब तक क्या-क्या हुआ?

लेखक के बारे में
img
भाषा
Agency
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Himachal Pradesh News, Himachal Pradesh Accident, Himanchal News, Dalhousie Accident, Dalhousie Himanchal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com