विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के नेशनल हाईवे-26 पर बस में लगी आग, ओडिशा कांग्रेस विधायक समेत 42 यात्री बाल-बाल बचे

21 मार्च तड़के ओडिशा और आंध्र प्रदेश को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-26 पर बस में आग लग गई. यह निजी बस भुवनेश्वर से मलकानगिरी की ओर जा रही थी. बस चालक ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत बस रोकी और सभी यात्रियों सुरक्षित बाहर निकाला.

आंध्र प्रदेश के नेशनल हाईवे-26 पर बस में लगी आग, ओडिशा कांग्रेस विधायक समेत 42 यात्री बाल-बाल बचे
Andhra Pradesh Bus Fire

आंध्र प्रदेश के पार्वतीपुरम में ओडिशा से आ रही एक यात्री बस आग लग गई. हादसे में बस पूरी तहर जल गई. गनीमत रही कि  बस में सवार सभी 42 यात्री, जिनमें ओडिशा के एक MLA भी शामिल थे, सुरक्षित बच गए.

नेशनल हाईवे-26 पर हुआ हादसा 

जानकारी के अनुसार, शनिवार 21 मार्च तड़के यह घटना ओडिशा और आंध्र प्रदेश को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-26 पर, पहाड़ी सालूर घाटी इलाके में तारापुरम के पास हुई. यह निजी बस भुवनेश्वर से मलकानगिरी की ओर जा रही थी. इस दौरान उसमें अचानक आग लग गई, बस चालक ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत बस रोकी और सभी यात्रियों सुरक्षित बाहर निकाला. सूत्रों ने बताया कि बस में सवार यात्रियों में मलकानगिरी जिले के चित्रकोंडा से कांग्रेस विधायक मंगू खिल्ला भी शामिल थे.

पत्नी को वापस बुलाने के लिए मंदिर के पास किया ब्लास्ट, पटाखे की बारूद से ऐसे बनाया डेटोनेटर जैसा बम, पुलिस का खुलासा

यात्रियों को सरकारी बस से भेजा 

बस में आग लगने की सूचना पर स्थानीय पुलिस और फायर बिग्रेड के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए. कुछ देर बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल गई थी. इसके बाद सभी यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए एक सरकारी बस का इंतजाम किया गया. बस में आग क्यों लगी इसे लेकर घटना के कारण की जांच की जा रही है.   

'मेरे लड्डू गोपाल ला दो...' मूर्ति की तलाश में भटक रही महिला, पुलिस भी खोज रही, मां ने 30 साल पहले दी थी 

लेखक के बारे में
img
Dev Kumar
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
 Andhra Pradesh News, India News,  Odisha News,  , MP Latest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com