विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2019

महाराष्ट्र: पुणे में दीवार गिरने से 15 लोगों की मौत, सीएम फडणवीस ने किया मुआवजे का ऐलान

महाराष्ट्र के पुणे में एक दर्दनाक हादसा हो गया है. यहां एक दीवार गिरने की वजह से 15 लोगों की मौत हो गई है.

Also Read in
पुणे में दीवार गिरने से 15 लोगों की मौत
  • पुणे में हुआ दर्दनाक हादसा
  • दीवार गिरने से 14 लोगों की मौत
  • बचाव के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
महाराष्ट्र:

महाराष्ट्र के पुणे में लगातार बारिश के कारण एक आवासीय परिसर की दीवार के झोपड़ियों पर गिर जाने की घटना में चार बच्चों सहित कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि निर्माण स्थल पर काम करने वाले मजदूरों के लिए यह झोपड़ियां बनाई गई थी. दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि लगातार बारिश के कारण दीवार गिर गयी. महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना में मृत लोगों के परिजनों को 5 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया है. पुणे में शुक्रवार को 73.1 मिमी बारिश हुई थी. 2010 के बाद जून में हुई यह दूसरी सबसे अधिक बारिश है. पुलिस के अनुसार 12 से 15 फुट लंबी दीवार का एक हिस्सा रात करीब डेढ़ से पौने दो के बीच ढह गया. उन्होंने बताया कि पुलिस, दमकल विभाग और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कर्मियों ने मौके पर पहुंच बचाव अभियान शुरू कर दिया है. 

अमरनाथ यात्रा के लिए पुख्ता तैयारियां, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई

यह घटना शनिवार सुबह तेज बारिश के बाद हुई. एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई है और दमकल विभाग मौके पर मौजूद है. मिली जानकारी के मुताबिक मृत लोगों में 4 बच्चे और एक महिला भी है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, ''पुणे के कोंढवा में दीवार गिरने की वजह से अपने जान गंवाने वाले लोगों के बारे में जानकर काफी दुख हुआ. परिवारों के प्रति मेरी संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं. पुणे कलेक्टर को निर्देश दिया गया है कि इस मामले में गहन जांच करें.''

पुणे में दीवार ढहने से 15 की मौत, डीएम ने कहा- तेज बारिश की वजह से हुआ हादसा, कंस्ट्रक्शन कंपनी की लापरवाही की भी बात सामने आ रही है, मृतकों में ज्यादातर बिहार और बंगाल से आए मजदूर हैं.

इसके अलावा गवर्नर विद्यासागर राव ने इस घटना पर दुख जताया है. उन्होंने कहा, 'पुणे में आवासीय परिसर की एक दीवार के ढहने की घटना में महिलाओं और बच्चों सहित निर्दोष श्रमिकों की मौत के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ. इस घटना में जान गंवाने वाला हर जीवन अनमोल था. मैं उन सभी के परिजनों के लिए आहत हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया. मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.'  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pune, Wall Collapse, Kondhwa
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com