- पुलवामा में हुए आतंकी वारदात पर मुखर हुई कांग्रेस
- कांग्रेस ने कहा- सुरक्षा में चूक से हुई बड़ी घटना
- कांग्रेस नेताओं ने कहा- क्या यही है 56 इंची सीने का ध्यान
पुलवामा आतंकी हमले (Pulwama Attack) पर कुछ दिनों तक शांत रहने के बाद अब कांग्रेस मुखर हुई है. कांग्रेस ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि बड़ी सुरक्षा खामियों के चलते ही पुलवामा में आत्मघाती वारदात हुई. कांग्रेस ने यह भी कहा कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वादा करें कि वह पाकिस्तान जाकर 'झप्पी' नहीं डालेंगे और अपने कहे मुताबिक कदम उठाएंगे.कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने ट्वीट कर कहा, ''कांग्रेस बेहद जिम्मेदार पार्टी है और वह पुलवामा की घटना के बाद संयमित रही. 2014 से पहले नरेंद्र मोदी छोटी से छोटी घटना पर बहुत भड़काऊ बयान देते थे और तत्कालीन प्रधानमंत्री का इस्तीफा मांगते थे.''
यह भी पढ़ें- राजस्थान: पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे में बीकानेर से बाहर जाने का आदेश, DM बोले- हो सकता है गंभीर खतरा
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
उन्होंने कहा, ''हमने उरी, संसद हमले और पुलवामा के बाद भी यह नहीं किया. लेकिन बड़ी सुरक्षा ख़ामियों को दूर करना होगा ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं हों."सिंघवी कहा, ''कुल 78 वाहनों में 2500 जवानों को ले जाने का हास्यास्पद विचार था, सुरक्षा बलों के गुजरते समय ही आम लोगों के वाहनों के आने जाने की इजाजत दी गयी. जैश-ए-मोहम्मद की ओर से आत्मघाती हमले किए जाने संबन्धी खुफिया रिपोर्ट की अनदेखी क्यों की गई. क्या 56 इंच के सीने द्वारा यही ध्यान दिया गया?''
यह भी पढ़ें- शूटिंग विश्व कपः भारत ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को दिया वीजा, अटकलों पर लगा विराम
पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कहा, "मोदी जी, आप कहते हैं कि बातचीत करने का समय बीत गया है. शायद आप सही हों, लेकिन अब कहने के मुताबिक करने का समय है. ''उन्होंने 2015 में हुए प्रधानमंत्री मोदी के पाकिस्तान दौरे का हवाला देते हुए कहा, ''आप हमसे वादा करिये - अब कोई झप्पी नहीं डालेंगे, अब कोई जन्मदिन का जश्न नहीं होगा."गौरतलब है कि पुलवामा हमले के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि पार्टी कुछ दिनों तक राजनीतिक चर्चा नहीं करेगी और वह अपने जवानों एवं सरकार के साथ खड़ी है.गौरतलब है कि 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आत्मघाती आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे.
वीडियो- पुलवामा एनकाउंटरः शहीद मेजर विभूति शंकर और अजय कुमार को दी श्रद्धांजलि
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं