आरजी कर रेप मामले में बैकफुट पर आई बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को एक वीडियो जारी किया है, जिसमें कथित तौर पर विरोध रैली में अलगाववादियों के समर्थन में नारे लगाए गए हैं. तृणमूल प्रवक्त रिजु दत्ता ने एक्स पर इसका वीडियो शेयर किया है और दावा किया है कि यह स्पष्ट संकेत है कि "प्रोटेस्ट को वामपंथियों ने हाईजैक कर लिया है."
अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, "इन राष्ट्र विरोधियों को पीड़ित के न्याय में कोई रुची नहीं है, वो सिर्फ अपने भारत विरोधी एजेंडे का प्रचार करना चाहते हैं. मैं स्पष्ट कर दूं - कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा." उन्होंने आगे लिखा, "मैं इस तरह की रैलियों में हिस्सा लेने वाले कोलकाता सभी पुरुषों और महिलाओं से विनम्र विनती करता हूं कि आप उनके जाल में फंसने और अनजाने में इस तरह के भारत विरोधी प्रचार को बढ़ावा देने से पहले दस बार सोचें."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पोस्ट के साथ शेयर किए गए वीडियो में युवा पुरुष और महिलाएं कश्मीर के लिए आजादी के नारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि कोलकाता पुलिस कर्मियों सहित कई लोग खड़े होकर देख रहे हैं. हालांकि, एनडीटीवी स्वतंत्र रूप से इस वीडियो की पुष्टि नहीं कर सकता है.
भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कोलकाता के पाटुली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. आज़ादी के नारे, जिनकी उत्पत्ति कश्मीर में हुई थी, देश में महिलाओं के आंदोलन का हिस्सा बन गए हैं. लेकिन वहां, नारों को पितृसत्तात्मक व्यवस्था और बलात्कार संस्कृति से आज़ादी की मांग के लिए अपनाया गया है. यह महिलाओं की अपनी मर्जी से फैसले लेने और अपनी ज़िंदगी जीने की आज़ादी के लिए लड़ाई का नारा बन गया है.
9 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुए रेप और हत्या मामले के बाद शुरू हुए विरोध में इंसाफ की मांग के नारे लगाए जा रहे थे. लेकिन आजादी के नारे महिलाओं द्वारा 'रिक्लेम द नाइट प्रोटेस्ट' के साथ शुरु हुए. विरोध प्रदर्शनों की बाढ़ ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को चौंका दिया, खासकर तब जब उनके अपने नेताओं का एक वर्ग जनता की भावनाओं में बह गया और पार्टी की आलोचना करने लगा. इसके एक सांसद जवाहर सरकार ने तो विरोध में संसद और पार्टी से इस्तीफा भी दे दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं