विज्ञापन
This Article is From Dec 30, 2019

दुष्यंत कुमार की पुण्यतिथि के बहाने प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला, कहा "सारी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए"

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने जाने-माने कवि दुष्यंत कुमार को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए ट्वीट किया है. प्रियंका ने ट्वीट कर सरकार पर हमला बोला है.

दुष्यंत कुमार की पुण्यतिथि के बहाने प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला, कहा "सारी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए"
प्रियंका गांधी ने सरकार पर बोला हमला (फाइल फोटो)
  • प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला
  • ट्वीट कर लिखा "सारी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए"
  • दुष्यंत कुमार की पुण्यतिथि पर प्रियंका ने किया ट्वीट
नई दिल्ली:

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने जाने-माने कवि दुष्यंत कुमार को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए ट्वीट किया है. प्रियंका ने ट्वीट कर सरकार पर हमला बोला है, कांग्रेस नेता ने अपने ट्वीट में लिखा है "आज यह दीवार, परदों की तरह हिलने लगी,शर्त लेकिन थी कि ये बुनियाद हिलनी चाहिए, सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं, सारी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए.

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी नागरिकता संशोधन कानून को लेकर सरकार पर हमलावर रही है. उन्होंने शनिवार को  लखनऊ पुलिस पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा था कि नये नागरिकता कानून के खिलाफ हाल में हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार किये गये पूर्व पुलिस अधिकारी के घर जाते वक्त उन्हें रोकने की कोशिश कर रही पुलिस ने उनका ‘गला दबाकर उन्हें गिराया. 'प्रियंका ने संवाददाताओं से कहा कि वह नये नागरिकता कानून के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार किये गये सेवानिवृत्त आईपीएस अफसर एस.आर. दारापुरी के परिजन से मुलाकात करने के लिये पार्टी राज्य मुख्यालय से निकली थीं.

प्रियंका गांधी के साथ यूपी पुलिस ने की 'धक्का-मुक्की', तो शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी पर यूं साधा निशाना...

रास्ते में लोहिया चौराहे पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा ''मैं गाड़ी से उतरकर पैदल चलने लगी. मुझे घेरा गया और एक महिला पुलिसकर्मी ने मेरा गला दबाया. मुझे धक्का दिया गया और मैं गिर गयी. आगे चलकर फिर मुझे पकड़ा तो मैं एक कार्यकर्ता के टू-व्हीलर से निकली. उसे भी गिरा दिया गया.'' 

VIDEO: पुलिस वालों ने मेरा गला पकड़ा: प्रियंका गांधी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Gandhi, Dushyant Kumar, Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com