विज्ञापन
This Article is From Oct 01, 2020

हाथरस गैंगरेप : पीड़िता के पिता बोले - घर में बंद कर दिया, प्रियंका गांधी बोलीं - चुप कराना चाहती है सरकार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने गुरुवार को पीड़िता के पिता का वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर सामने आया है. प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया है कि पीड़िता के परिवार पर प्रशासन की ओर से दबाव बनाया गया है.

हाथरस गैंगरेप : पीड़िता के पिता बोले - घर में बंद कर दिया, प्रियंका गांधी बोलीं - चुप कराना चाहती है सरकार
प्रियंका गांधी ने हाथरस गैंगरेप पीड़िता के पिता का वीडियो शेयर किया है.
नई दिल्ली:

हाथरस गैंगरेप (Hathras Gangrape) को लेकर आलोचनाओं और सवालों से घिरी उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath Govt) पर एक के बाद एक हमले हो रहे हैं. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने गुरुवार को पीड़िता के पिता का वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर सामने आया है. प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया है कि पीड़िता के परिवार पर प्रशासन की ओर से दबाव बनाया गया है. उन्होंने एक ट्वीट में लिखा कि सरकार अन्याय पर अन्याय कर रही है.

* यह भी पढ़ें *
*
स्वाति चतुर्वेदी का ब्लॉग : योगी के सामने सपने देखने वाले विपक्षी
* निधि राज़दान का ब्लॉग : मिडिल क्लास इंडिया, कहां है तुम्हारा आक्रोश...
* मनोरंजन भारती का ब्लॉग : हाथरस में कब होगी DM, SP पर कारवाई...?
** ** ***

प्रियंका गांधी ने यह वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट में लिखा, 'हाथरस की बेटी के पिता का बयान सुनिए. उन्हें जबरदस्ती ले जाया गया. सीएम से वीसी के नाम पर बस दबाव डाला गया. वो जांच की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं. अभी पूरे परिवार को नजरबंद रखा है. बात करने पर मना है. क्या धमकाकर उन्हें चुप कराना चाहती है सरकार? अन्याय पर अन्याय हो रहा है.'

दरअसल, पीड़िता के पिता का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पिता का आरोप है कि 'अधिकारी मुझे सीएम से बात कराने ले गए. हमें अधिकारी वहां ले गए. हम पर दबाव था. घर मे हमें बंद कर दिया है. मीडिया को भी नहीं आने दे रहे.'

यह भी पढ़ें: राहुल और प्रियंका गांधी के दौरे से पहले हाथरस किया गया सील, प्रशासन ने कोरोना का दिया हवाला

बता दें कि प्रियंका गांधी और राहुल गांधी गुरुवार को हाथरस जाकर पीड़िता के परिवार से मिलने वाले थे. हालांकि, वहां प्रशासन का कहना है कि हाथरस में कोरोनावायरस को लेकर 1 सितंबर से 31 अक्टूबर तक धारा 144 लागू है. हाथरस में नाकेबंदी भी की गई है.

इस मामले में प्रियंका गांधी लगातार योगी सरकार पर हमलावर हैं. उन्होंने बुधवार को एक वीडियो जारी कर सरकार पर तीखे हमले किए थे, वहीं उन्हें मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने को भी कहा था. उन्होंने कहा कि 'यूपी के मुख्यमंत्री जी से कुछ सवाल पूछना चाहती हूं.परिजनों से जबरदस्ती छीन कर पीड़िता के शव को जलवा देने का आदेश किसने दिया था? पिछले 14 दिन से कहां सोए हुए थे आप? क्यों हरकत में नहीं आए? और कब तक चलेगा ये सब? कैसे मुख्यमंत्री हैं आप?'

उधर, योगी सरकार ने पीड़ित परिवार के लिए 25 लाख रुपये की मदद का ऐलान किया है. परिवार के एक सदस्य को कनिष्ठ सहायक के पद पर नौकरी और हाथरस शहर में एक घर देने की बात भी कही गई है.

Video: हाथरस गैंगरेप : डैमेज कंट्रोल की कोशिश में योगी सरकार

लेखक के बारे में
img
मुकेश सिंह सेंगर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hathras Gangrape Case, Hathras Victim's Death, Priyanka Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com