विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2024

PM मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार शाम को लाल किले में पराक्रम दिवस समारोह में शामिल होंगे. इस अवसर पर पुरालेखों की प्रदर्शनियां, दुर्लभ तस्वीरें और दस्तावेज प्रदर्शित की जायेंगी जिनसे नेताजी और आजाद हिंद फौज की उल्लेखनीय यात्रा का परिचय मिलेगा.

PM मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें दी श्रद्धांजलि
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर नेताजी को दी श्रद्धांजलि.
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को पराक्रम दिवस के अवसर पर महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए उनका अटूट समर्पण आज भी प्रेरित करता है. सरकार ने साल 2021 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्‍मदिन 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी.

मोदी ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पराक्रम दिवस पर भारत के लोगों को बधाई. आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर हम उनके जीवन और साहस का सम्मान करते हैं. हमारे देश की स्वतंत्रता के लिए उनका अटूट समर्पण आज भी प्रेरित करता है.''

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार शाम को लाल किले में पराक्रम दिवस समारोह में शामिल होंगे. इस अवसर पर पुरालेखों की प्रदर्शनियां, दुर्लभ तस्वीरें और दस्तावेज प्रदर्शित की जायेंगी जिनसे नेताजी और आजाद हिंद फौज की उल्लेखनीय यात्रा का परिचय मिलेगा.

पराक्रम दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल अण्‍डमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 द्वीपों का नामकरण परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर किया था.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi, Subhash Chandra Bose
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com