प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सम्मान में दिया भोज, इस मायने में रहा 'विशेष' 

देश के 14वें राष्‍ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करने वाले रामनाथ कोविंद रविवार को राष्‍ट्रपति भवन से विदाई लेंगे. वहीं नई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को संसद के सेंट्रल हॉल में पद की शपथ लेंगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सम्मान में दिया भोज, इस मायने में रहा 'विशेष' 

पीएम मोदी ने निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को विदाई भोज दिया.

नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार को निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया. इसमें केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए. दिल्‍ली के अशोका होटल में आयोजित यह भोज कई मायनों में अहम रहा. इसमें देश के सभी हिस्‍सों से मौजूद लोगों के आलावा पद्म पुरस्‍कार विजेता भी उपस्थित थे. साथ ही कई आदिवासी नेताओं को भी निमंत्रित किया गया था.

राष्ट्रपति चुनाव में निर्वाचित द्रौपदी मुर्मू भी रामनाथ कोविंद के विदाई रात्रिभोज में शामिल हुईं, जिनका कार्यकाल सोमवार को समाप्त हो रहा है. देश के 14वें राष्‍ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करने वाले रामनाथ कोविंद रविवार को राष्‍ट्रपति भवन से विदाई लेंगे. वहीं नई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को संसद के सेंट्रल हॉल में पद की शपथ लेंगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रपति कोविंद जी के सम्मान में रात्रिभोज की मेजबानी की. द्रौपदी मुर्मू जी, वेंकैया जी और मंत्रियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे. जमीनी स्तर पर उपलब्धि हासिल करने वाले कई व्यक्तियों, पद्म पुरस्कार विजेताओं, आदिवासी समुदाय के नेताओं और अन्य लोगों का रात्रिभोज में स्वागत करते हुए भी हमें खुशी हुई.''

इस मौके पर उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय कैबिनेट के सदस्य मौजूद थे. रात्रिभोज में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी भी शामिल हुए.

प्रख्यात उड़िया उपन्यासकार और पद्म भूषण पुरस्कार विजेता श्रीमती प्रतिभा रे, प्रसिद्ध संबलपुरी कवि और लेखक पद्म श्री पुरस्कार 'लोक कबी' डॉ हलधर नाग, पद्म श्री पुरस्कार विजेता, 'ओडिशा के नहर मैन' पद्मश्री श्री दैतारी नाइक, संथाली लेखक और शोधकर्ता पद्मश्री श्रीमती दमयंती बेसरा, प्रसिद्ध पर्यावरणविद्, जैविक किसान और कार्यकर्ता पद्म श्री पुरस्कार विजेता साबरमती जी भी इस भोज में आमंत्रित थे.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

एक फ्रेम में उड़ीसा की शान
ओडिशा के पद्म पुरस्कार विजेताओं और आदिवासी प्रतीकों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि आज श्रीमती मुर्मू की जीत हमारे लोकतंत्र की जीवंतता को दर्शाती है. यह ओडिशा के लिए बहुत खुशी और सम्मान की बात है, खासकर जमीनी स्तर पर काम करने वालों के लिए.