प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्र को संबोधित किया. प्रधानमंत्री ने कहा 'कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हम सभी भारतवासियों ने लंबा सफर तय किया है. समय के साथ आर्थिक गतिवधियों में तेजी नजर आ रही है, हममें से ज्यादातर जीवन को गति देने के लिए बाहर निकल रहे हैं. त्योहारों के समय बाजारों में रौनक धीरे-धीरे लौट रही है. हमें भूलना नहीं है लॉकडाउन भले ही चला गया हो वायरस नहीं गया है. भारत जिस स्थिति में है उसे हमें बिगड़ने नहीं देना है, उसमें सुधार करना है. भारत में रिकवरी रेट अच्छी है, फेटलिटी रेट कम हैं. भारत में प्रति 10 लाख लोगों में मृत्यु दर 83 है जबकि अमेरिका, स्पेन जैसे देशों में यह आकंड़ा 600 के पार है. भारत अपने जदा यो ज्यादा नागरिकों का जीवन बचाने में सफल रहो रहा है. कोरोना के मरीजों के लिए देश में 90 हजार बेड्स की सुविधा उपलब्ध हैं, 2 हजार लेब काम कर रही है. टेस्ट की संख्या 10 करोड़ के आंकड़ों को पार कर जाएगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
PM Narendra Modi, PM Modi, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पीएम मोदी